1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा सतीश कौशिक नहीं रहे तो इस शख्स को वंशिका ने किया 'हैप्पी फादर्स डे' विश, पोस्ट हो रहा वायरल

पापा सतीश कौशिक नहीं रहे तो इस शख्स को वंशिका ने किया 'हैप्पी फादर्स डे' विश, पोस्ट हो रहा वायरल

आज 'फादर्स डे' है। इस खास मौके पर दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने एक खास शख्स को विश कर हर किसी का दिल जीत लिया है। वंशिका का पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Satish Kaushik- India TV Hindi
Image Source : X सतीश कौशिक की बेटी की इस वजह से हो रही चर्चा

भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक सतीश कौशिक का पिछले साल 9 मार्च को निधन हो गया था। सतीश ने अपने अभिनय और निर्देशन से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई थीं। ऐसे में उनकी अचानक निधन की खबर ने फैंस को चौंका दिया था। वहीं आपको बता दें कि सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी बेटी वंशिका और पत्नी को छोड़कर गए हैं।  एक्टर की बेटी उनके काफी करीब थी। ऐसे में जब सतीश कौशिक का निधन हुआ था तो उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने उनकी बेटी का पूरा ख्याल रखने का वादा किया था। 

सतीश कौशिक की बेटी का पोस्ट वायरल 

अनुपम का कहना था कि वो वंशिका के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। एक्टर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर वंशिका के साथ फोटो और तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अब हाल ही में 'फादर्स डे' के मौके पर वंशिका ने अनुपम खेर के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।वंशिका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- "हैप्पी फादर्स डे अनुपम अंकल!" इसके बाद  वंशिका का प्यार देख अनुपम खेर ने भी इसपर रिएक्ट किया है।  अनुपम ने वंशिका की पोस्ट को अपनी स्टोरी में दिल वाले इमोजी के साथ दोबारा पोस्ट किया है।

Image Source : xसतीश कौशिक की बेटी की इस वजह से हो रही चर्चा

बीते साल हार्ट अटैक से हुई थी मौत

बता दें कि सतीश कौशिक हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से हैं जिन्हें उनकी एक्टिंग और निर्देशन के लिए आज भी याद किया जाता है। सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। इसके बाद से अनुपम खेर उनकी बेटी वंशिका का ख्याल रख रहे हैं। अब फादर्स डे के मौके पर सतीश कौशिक की बेटी ने उन्हें विश कर अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया है। अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाले हैं।   

Latest Bollywood News