A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान का वायरल हुआ नया धांसू लुक, सुपरस्टार की फिटनेस और टैटूज की जमकर हो रही चर्चा

शाहरुख खान का वायरल हुआ नया धांसू लुक, सुपरस्टार की फिटनेस और टैटूज की जमकर हो रही चर्चा

शाहरुख खान ने हाल ही में अपने नए लुक से प्रशंसकों को चौंका दिया है जो सोशल मीडिया पर अब हॉट टॉपिक बन चुका है। फिल्म 'किंग' की रिलीज से पहले उनका ये नया लुक चर्चा में है।

Shah rukh khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शाहरुख खान

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान हाल ही में एक नए लुक में नजर आए, जिसमें उन्होंने कैजुअल अंदाज में अपने बाइसेप्स और टैटू दिखाए। सोशल मीडिया पर किंग खान का नया स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में शाहरुख खान को व्हाइट फिट, लूज ग्रे पैंट, बीनी कैप और ब्लैक सनग्लास पहने देखा गया। इस दौरान उन्होंने कैमरे की ओर देखकर मुस्कराते हुए अपना टैटू और बाइसेप्स फ्लॉन्ट किया। शाहरुख खान के लेटेस्ट वीडियो में वह लिफ्ट से बाहर आते ही हीरो की तरह कैमरे के सामने स्वैग दिखाते हैं। किसी भी इवेंट या सार्वजनिक जगह से जब किंग खान के लुक की फोटो और वीडियो सामने आती है तो इंटरनेट पर हलचल मचना लाजिमी है। ऐसे में उनका ये नया लुक भी छाया हुआ है।

किंग खान के नए लुक ने हिला दिया इंटरनेट

शाहरुख खान फिलहाल सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। निर्माताओं ने इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नामों को इस फिल्म में शामिल किया है, जिससे प्रशंसकों के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। चल रही शूटिंग के बीच, सुपरस्टार के नए लुक ने अब लोगों के बीच किंग खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर और भी ज्यादा बज बढ़ दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का टैटू काफी चर्चा में है।

शाहरुख खान बने अब इंटरनेट बादशाह 

यह वीडियो उस समय सामने आया है जब वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसके बाद से प्रशंसक उनकी ये मूवी देखने के लिए बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई इंटरनेट यूजर्स ने किंग खान के लुक की सराहना की, जैसा कि एक ने लिखा, 'ओएमजी!!! इस लुक के साथ कमाल कर रहे हैं।' एक अन्य प्रशंसक ने कमेंट किया, 'आओओओओओओई, क्या बात है।' तीसरे प्रशंसक ने कहा,  'उफ्फ्फफ्फ्फ, कितने अच्छे और हैंडसम लग रहे हैं.....' जबकि एक और फैन ने कहा, 'क्या लुक है किंग खान ने इस लुक में कमाल कर दिया है।'

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म

हाल ही में शाहरुख का मेट गाला 2025 डेब्यू लुक वायरल हुआ था। बॉलीवुड सुपरस्टार को आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में देखा गया था, जिसमें विक्की कौशल के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर भी थे। वहीं दूसरी ओर, 'किंग' अक्टूबर-दिसंबर 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News