A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के लाडले आर्यन की हीरोइन है ये हसीना, पहले सनी देओल के बेटे संग कर चुकी है रोमांस, दिखती है कातिलाना

शाहरुख खान के लाडले आर्यन की हीरोइन है ये हसीना, पहले सनी देओल के बेटे संग कर चुकी है रोमांस, दिखती है कातिलाना

आर्यन खान की बतौर निर्देशक डेब्यू 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' रिलीज के लिए तैयार हो रही है। इसकी पहली झलक भी दुनिया के सामने आ चुकी है। अब इस सीरीज में नजर आने वाली हसीना की चर्चा हो रही है, जो पहले सनी देओल के बेटे संग रोमांस कर चुकी हैं। जानिए शो की लीड एक्ट्रेस के बारे में सब कुछ।

shah rukh khan son aryan khan actress Sahher Bambba - India TV Hindi
Image Source : @SRK @SAHHERBAMBBA/INSTAGRAM शाहरुख खान, आर्यन खान और सहर बांबा।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का निर्देशन में डेब्यू इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित लॉन्च में से एक है। जहां एक ओर सुहाना खान और कई स्टार किड्स ने एक्टिंग को अपने करियर के रूप में चुना, वहीं आर्यन ने एक अलग राह अपनाई है, उन्होंने अभिनेता बनने के बजाय निर्देशक और लेखक बनने का फैसला किया है। उनकी आगामी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के साथ वह बतौर निर्देशक अपना पहला प्रोजेक्ट ला रहे हैं। पिछले वीकेएंड पर आर्यन ने एक घोषणा वीडियो साझा किया, जिसमें बताया गया कि इस शो का प्रिव्यू बुधवार को रिलीज किया जाएगा। इस छोटे से टीजर में न सिर्फ आर्यन के टैलेंट की झलक दिखी, बल्कि एक हसीना की झलक ने भी लोगों का दिल जीता। अब इस हसीना के चर्चे शुरू हो गए हैं और लोग जानना चाहते हैं कि आर्यन खान की लीड हीरोइन कौन हैं?

सीरीज में दिखेंगे ये लीड एक्टर्स

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में हैं। पहली झलक में दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा। लक्ष्य को सभी ने 'किल' में देखा था। राघव जुयाल संग आई उनकी धर्मा की फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और उन्होंने क्रिटिक्स के साथ ही दर्शकों का भी दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद उन्हें उभरते हुए सितारे के तौर पर आंका गया, लेकिन आज हम बात करते हैं उनकी को-स्टार सहर बंबा की, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस इस शो को खास बना रही है।

कौन हैं सहर बंबा?

सहर बंबा मूल रूप से शिमला, हिमाचल प्रदेश से हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला में पूरी की और फिर आगे की पढ़ाई और एक्टिंग करियर के लिए मुंबई शिफ्ट हो गईं। सहर को बचपन से ही डांसिंग और परफॉर्मिंग आर्ट्स का शौक था। यही नहीं, उन्होंने भरतनाट्यम, बेली डांसिंग और लैटिन बॉलरूम डांस जैसी विभिन्न डांस शैलियों में बाकायदा प्रशिक्षण भी लिया है। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत फिल्म 'पल पल दिल के पास' (2019) से की थी, जिसमें वह सनी देओल के बेटे करण देओल के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2021 में कुछ अन्य शोज और फिल्मों में भी काम किया।

सीरीज के बारे में जानकारी

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक ऐसी सीरीज मानी जा रही है, जो बॉलीवुड के ग्लैमरस लेकिन रहस्यमयी दुनिया के पीछे की हकीकत को दिखाएगी। यह सीरीज सिर्फ स्टारडम नहीं, बल्कि उस संघर्ष, अंधेरे और ड्रामे की भी कहानी होगी, जो चकाचौंध के पीछे छिपा होता है। शो में लक्ष्य और सहर बंबा के अलावा, राघव जुयाल, बॉबी देओल और मोना सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे, जो इसे और दिलचस्प बनाते हैं।

फैंस को सीरीज से काफी उम्मीदें

आर्यन खान के निर्देशन में पहली बार काम करने जा रहे इन कलाकारों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। खासकर आर्यन की राइटिंग और विजन को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही काफी चर्चा है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के साथ आर्यन खान का निर्देशन करियर भले ही शुरू हो रहा हो, लेकिन जिस आत्मविश्वास और यूनिक अप्रोच के साथ उन्होंने ये सीरीज बनाई है, वह उन्हें इंडस्ट्री में एक गंभीर और काबिल क्रिएटर के रूप में स्थापित कर सकती है।

Latest Bollywood News