A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड सलीम खान को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, 4 दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं सलमान खान के पिता

सलीम खान को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, 4 दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं सलमान खान के पिता

सलमान खान के पिता सलीम खान बीते 4 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को उन्हें देखने शाहरुख खान भी पहुंचे हैं।

Shahrukh Khan, Salman Khan And Salim Khan- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM@SALMANKHAN AND IAMSRK शाहरुख खान, सलमान खान और सलीम खान

बॉलीवुड के दिग्गज राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की बीती 17 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सलीम खान बीते 4 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। शनिवार की शाम शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे और सलीम खान का हालचाल लिया। इसका एक वीडियो सामने आया है। पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें शाहरुख खान की कार, उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ, लीलावती अस्पताल पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। इससे पहले खबर आई थी कि सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बुधवार को डॉ. जलील पारकर ने प्रेस से बात करते हुए पुष्टि की कि सलीम खान को मस्तिष्क में मामूली रक्तस्राव हुआ था और उम्र के कारण उन्हें ठीक होने में समय लग रहा है।

कब अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सलीम खान?

डॉक्टर जलील ने प्रेस से बात करते हुए सलीम खान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'उन्हें दौरे पड़ रहे थे और उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ था। हमने उनका इलाज किया। उनकी हालत बिगड़ने से बचाने के लिए हमें उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। ऐसा इसलिए नहीं था क्योंकि उनकी हालत गंभीर थी। हमने आवश्यक जांचें कीं और एक छोटी सी सर्जरी की, जिसके विवरण मैं अभी नहीं बताऊंगा। उनकी हालत ठीक है और स्थिर है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत में काफी सुधार है। उम्र एक कारक है, इसलिए ठीक होने में समय लगेगा।' बता दें कि सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल के बाहर उनके परिवार के लोग नजर आए थे। अब फैन्स भी उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

अपने समय के सुपरस्टार रहे सलीम खान

सलीम खान के बेटे सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और वे खुद भी अपने समय के किंग रहे हैं। 70 के दशक में अपनी कमाल की कहानियों से इतिहास रचने वाले राइटर सलीम खान की जावेद अख्तर के साथ फेमस जोड़ी हुआ करती थी। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और शोले उनमें से एक है। आज भी उनकी फिल्मों को बॉलीवुड में ऐतिहासिक दौर के लिए पहचाना जाता है। 

ये भी पढ़ें- तालिबान के नए कानून पर क्यों भड़के जावेद अख्तर? पति की बिना अनुमति के घर जाने पर पत्नी हो सकती है जेल

'जब मैं 18 साल का था', ऋतिक रोशन ने अपने शिक्षक एमएम बेग को किया नमन, बताया एक्टिंग गुरु

Latest Bollywood News