A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उसकी अपनी अलग पहचान है', अक्षय कुमार ने भूत बंगला की हीरोइन का लिया पक्ष, मिस वर्ल्ड से हो रही थी तुलना

'उसकी अपनी अलग पहचान है', अक्षय कुमार ने भूत बंगला की हीरोइन का लिया पक्ष, मिस वर्ल्ड से हो रही थी तुलना

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म भूत बंगला की हीरोइन वामिका गब्बी की तारीफ की है। उन्होंने वामिका की आंखों को सुंदर बताते हुए काफी टैलेंटेड भी कहा है।

Akshay Kumar And Wamiqa Gabbi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@WAMIQA AND AKASHAYKUMAR अक्षय कुमार और वामिका गब्बी

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म में अक्षय की हीरोइन वामिका गब्बी भी सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर वामिका की आंखों की तुलना मिस वर्ल्ड रहीं बॉलीवुड स्टार हीरोइन ऐश्वर्या राय से की थी। हाल ही में अक्षय ने वामिका का पक्ष लेते हुए यहां तक कहा कि हां उनकी आंखें बहुत सुंदर हैं और ऐश्वर्या की तरह जरूर लगती हैं। लेकिन इसके बाद भी वामिका की अपनी एक अलग पहचान है। 

क्या बोले अक्षय कुमार?

शुभंकर मिश्रा के साथ हाल ही में हुई बातचीत में अक्षय कुमार ने वामिका के सफर और व्यक्तित्व के बारे में बात करते हुए कहा, 'वामिका की आंखें ऐश्वर्या राय जैसी हैं, लेकिन उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वह अपने तरीके से काम कर रही हैं। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने पंजाबी फिल्मों में काम किया और अब वह हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम कर रही हैं, हर शैली में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।' दिलचस्प बात यह है कि वामिका ने खुद भी पहले ऐसी तुलनाओं पर अपनी खास हाजिरजवाबी से प्रतिक्रिया दी है। इस साल की शुरुआत में, जब उनका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ, तो उन्होंने कमेंट्स में व्यंग्यात्मक लहजे में जवाब देते हुए लिखा, 'प्रतिभाशाली और खूबसूरत भी? उफ्फ, थैंक यू। और बाकी सबका पता नहीं, लेकिन हमने 'वामिका को अगली राष्ट्रपति बनाओ का सुझाव जरूर दिया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली।'

66 करोड़ कलेक्शन कर चुकी है फिल्म

बता दें कि फिल्म भूत बंगला को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी भी लीड रोल में हैं। साथ ही राजपाल यादव, परेश रावल और दिवंगत एक्टर असरानी भी फिल्म में नजर आए हैं। फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी और अब तक 66 करोड़ रुपयों से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते इसकी कमाई में कितना अंतर पड़ता है। 

ये भी पढ़ें- अब कैसी है पवन कल्याण की तबीयत? चिरंजीवी ने अस्पताल से दिया अपडेट, पीएम मोदी ने भी पूछा था हालचाल

धुरंधर 2 की रिलीज को पूरा हो गया 1 महीना, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास और कूट दिए 1748 करोड़ रुपये

Latest Bollywood News