पूरा देश नवरात्रि के रंग में रंगा हुआ है। सोशल मीडिया पर गरबा डांस, रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े और वायरल डांस ट्रेंड की खूब धूम मची हुई है। लोग एक साथ मिलकर त्योहार मना रहे हैं, जिसकी खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा, इंटरनेट पर त्योहार की खुशी दिखाने वाली कई क्रिएटिव रील्स भी वायरल हो रही हैं। वहीं एक ट्रेंड लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें मशहूर गुजराती गरबा गाने की धुन पर कपड़े बदलते हुए मजेदार ट्रांजिशन दिखाए जा रहे हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी शामिल हो गई हैं, जो ट्रेंड को फॉलो करने में हमेशा आगे रहती हैं।
शिल्पा शेट्टी ने फॉलो किया नवरात्रि ट्रेंड
इस ट्रेंड में लोग एक ही गरबा स्टेप को दो बार करते हैं। पहले अपने रोजमर्रा के कपड़ों में और फिर म्यूजिक की बीट बदलते ही वे शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आते हैं। इस वायरल ट्रेंड में शामिल होते हुए, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके फेस्टिव ट्रांसफॉर्मेशन का शानदार बदलाव देखने को मिल रहा है। वीडियो के पहले हिस्से में शिल्पा एक ओवरसाइज्ड स्ट्राइप्ड शर्ट पहने डांस करती दिख रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी कैजुअल और आरामदायक है, लेकिन जैसे ही म्यूजिक की बीट बदलती है। वे एक बेहद खूबसूरत फेस्टिव अवतार में नजर आती हैं। उन्होंने चमकीले गुलाबी रंग का लहंगा पहना है, जिसके साथ उन्होंने कढ़ाई वाला क्रॉप-टॉप स्टाइल का हॉल्टर-नेक ब्लाउज कैरी किया है।
शिल्पा शेट्टी का नवरात्रि लुक
एक्ट्रेस ने अपने लुक को बड़े इयररिंग्स, मांग टीका, बालों की खूबसूरत एक्सेसरीज और ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। इन ज्वेलरी ने उनके ग्लैमरस लुक में ट्रेडिशनल टच जोड़ा। उनके शानदार डांस मूव्स और सहज अंदाज ने इस ट्रेंड को और भी खास बना दिया। उनका लुक नवरात्रि के रंगों और उत्साह को बखूबी दर्शाता है। शिल्पा शेट्टी का रंग-बिरंगा फेस्टिव लुक सभी को बहुत पसंद आ रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक, सभी इस उत्सव का आनंद ले रहे हैं। यह ट्रेंड डांस, फैशन और गरबा के लिए तैयार होने के उत्साह को एक साथ दिखाता है। शिल्पा का अंदाज इस वायरल ट्रेंड में बॉलीवुड का तड़का लगाता है, जो साबित करता है कि कपड़ों में एक झटपट बदलाव किसी भी फेस्टिव रील को और भी ज्यादा मनोरंजक बना सकता है।
बॉलीवुड की फैशन क्वीन
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं, क्योंकि वह फ्यूजन एथनिक वियर, खासकर साड़ी पहनने के नए और अनोखे तरीकों की शुरुआत करने वालों में से एक हैं। वह अपनी फिट बॉडी के साथ बोल्ड और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल पेश करती हैं।
ये भी पढ़ें - शिल्पा शेट्टी के इंडो-वेस्टर्न लुक ने खींचा ध्यान, कमरबंद ने खूबसूरती में लगाए चार चांद
Latest Bollywood News