Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड वाइव्स का करवाचौथ पर दिखा खूबसूरत अवतार, शिल्पा शेट्टी से लेकर नताशा दलाल हुई शामिल
आज करवाचौथ की तैयारी जोरों पर है और पत्नियों को चांद का इंतजार है। हाथों में थाली और सुंदर साड़ी पहनकर बॉलीवुड वाइव्स भी इस त्योहार को मनाने के लिए इकट्ठा होने लगी हैं।

आज करवाचौथ का त्योहार है और हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड वाइव्स ने अपनी सुंदरता दिखाई है। शिल्पा शेट्टी से लेकर नताशा दलाल और मीरा कपूर तक ने हाथों में मंहदी लगाकर तैयारी की झलक दिखाई थी। अब इस वाइव्स का सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है। साथ ही फिल्मी दुनिया की ये पत्नियां एक साथ इकट्ठी हो रही हैं। शिल्पा शेट्टी भी हर साल की तरह अनिल कपूर के घर पूजा के लिए पहुंची है। यहां नताशा दलाल भी साथ ही नजर आई है।
Live updates : Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड वाइव्स का करवाचौथ पर दिखा खूबसूरत अवतार
-
October 10, 2025 11:16 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
वरुण धवन और चंकी पांडे ने पत्नियों के साथ दिए पोज
करवाचौथ के मौके पर बॉलीवुड वाइव्स भी खूबसूरती की बिजलियां गिराते नजर आ रही हैं। वरुण धवन और चंकी पांडे ने अपनी पत्नियों के साथ पोज दिए हैं।
-
October 10, 2025 10:50 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
परिणीति चोपड़ा ने भी खास अंदाज में मनाया करवाचौथ
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी करवाचौथ को खास अंदाज में मनाया है। परिणीति ने मंहदी लगे हाथों की तस्वीर शेयर की है।
-
October 10, 2025 10:38 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
दुल्हन के लिबास में खूबसूरत लगीं भारती सिंह
कॉमेडी क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली भारती सिंह ने भी करवाचौथ पर अपनी तस्वीरें दिखाई हैं। इन तस्वीरों में भारती बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
-
October 10, 2025 10:19 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
कपूर खानदान की बहुओं ने दिखाया ग्लैमरस लुक
करवाचौथ पर कपूर खानदान की बहुओं ने भी ग्लैमरस लुक दिखाया है। यहां दुल्हन के अवतार में नजर आईं इन बॉलीवुड वाइव्स के लुक की भी खूब तारीफ हो रही है।
-
October 10, 2025 10:09 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
पति का हाथ थामे दिखीं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी आज करवाचौथ पर अपने पति का हाथ थामे नजर आई। इसका वीडियो सामने आया है।
-
October 10, 2025 9:18 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
दुल्हन के लुक में खूब जमीं गीता बसरा
करवाचौथ पर गीता बसरा ने भी दुल्हन का गेटअप लिया है। हाथ में पूजा की थाली लेकर गीता नजर आई हैं। गीता एक्ट्रेस रही हैं और हरभजन सिंह की पत्नी हैं।
-
October 10, 2025 8:30 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने भी मनाया करवाचौथ
टीवी की दुनिया के स्टार कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने भी करवाचौथ मनाया है। दोनों का एक क्यूट वीडियो सामने आया है।
-
October 10, 2025 8:13 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
गोविंदा की पत्नी भी धूमधाम से मना रही करवाचौथ
बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने भी करवाचौथ की तैयारी कर ली है। इस खास मौके के लिए उन्हें गिफ्ट भी मिल गया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
-
October 10, 2025 7:54 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
करवाचौथ पर जमी बॉलीवुड वाइव्स की महफिल
करवाचौथ पर बॉलीवुड वाइव्स की महफिल जम चुकी है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें सभी पत्नियां चांद का इंतजार कर रही हैं।
-
October 10, 2025 7:23 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
बॉलीवुड वाइव्स के साथ नजर आईं रवीना टंडन
करवाचौथ पर बॉलीवुड वाइव्स भी जश्न में डूबी हैं। सुंदर कपड़ों में फिल्मी दुनिया की पत्नियों ने पैपराजी के सामने खूब पोज दिए हैं। रवीना टंडन भी खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं।
-
October 10, 2025 6:55 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
रवीना टंडन ने भी दिखाया ग्लैमरस अंदाज
रवीना टंडन भी इस करवाचौथ पर ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं। खूबसूरत साड़ी में रवीना ने भी शानदार पोज दिए हैं।
-
October 10, 2025 6:42 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
वरुण धवन की मां भी करवाचौथ मनाने के लिए तैयार
वरुण धवन की मां करुणा धवन भी लाल जोड़े में करवाचौथ मनाने पहुंची हैं। हाथ में पूजा की थाली लेकर नजर आईं।
-
October 10, 2025 6:21 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
कपूर खानदान की बहुओं ने मनाया करवाचौथ
कपूर खानदान की बहुएं आलेखा कपूर और अनीशा कपूर ने दुल्हन के जोड़े में अपनी तस्वीरें खिंचाई हैं। दोनों के हाथ में पूजा की थाली भी नजर आ रही है।
-
October 10, 2025 6:20 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
करवाचौथ पर दुल्हन की तरह सजी दिखीं महीप कपूर
बॉलीवुड हीरो संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर हर साल करवाचौथ बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। इस बार भी उन्होंने दुल्हन की तरह सजकर पैपराजी के सामने पोज दिए हैं।
-
October 10, 2025 6:13 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
अंकिता लोखंडे ने भी करवाचौथ पर दी पति को बधाई
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी करवाचौथ की बधाई दी है। अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ तस्वीर शेयर की है।
-
October 10, 2025 5:48 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
करवाचौथ पर वायरल रहा भाग्यश्री का डांस
करवाचौथ पर भाग्यश्री ने भी अपनी दोस्तों के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ बैठे बैठे ही डांस कर रही हैं। इसका वीडियो भी खूब वायरल रहा था और लोगों ने खूब प्यार बरसाया था।
-
October 10, 2025 5:44 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने भी दिखाया खूबसूरत अंदाज
करवाचौथ के मौके पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर भी लाल जोड़े में नजर आईं। यहां पैपराजी के सामने मीरा ने भी पोज दिए।
-
October 10, 2025 5:41 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
दोस्त के साथ पहुंची शिल्पा शेट्टी
यहां शिल्पा शेट्टी भी दुल्हन की तरह सजी साड़ी में नजर आईं। हाथों में पूजा की थाली लेकर शिल्पा ने भी अपनी पक्की दोस्त के साथ पैपराजी के सामने खूब पोज दिए।
-
October 10, 2025 5:35 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
हाथों में पूजा की थाली लेकर पहुंची वरुण धवन की पत्नी नताशा
करवा चौथ के मौके पर वरुण धवन की पत्नी भी पूजा के लिए अनिल कपूर के घर पहुंची हैं। इसके वीडियो सामने आए हैं। जिसमें नताशा के साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। नताशा ने यहां पैपराजी को देखते ही खूब पोज दिए।