A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जेलर 2' में इस सुपरस्टार की होगी एंट्री, रजनीकांत संग धुआंधार एक्शन करते आएंगे नजर

'जेलर 2' में इस सुपरस्टार की होगी एंट्री, रजनीकांत संग धुआंधार एक्शन करते आएंगे नजर

शिव राजकुमार ने लंबे इंतजार के बाद खुलासा कर दिया है कि वह रजनीकांत की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'जेलर 2' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका कैमियो होगा।

Rajinikanth- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PVRCINEMAS_OFFICIAL रजनीकांत

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर 2', जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। उसे लेकर लोगों के बीच एक अलग ही बज देखने को मिल रहा है। अब 'जेलर 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट समाने आई है। फिल्म में कन्नड़ के मशहूर एक्टर शिव राजकुमार की एंट्री होने वाली है, जिसे लेकर लंबे समय से खबरें सामने आ रही थी और अब उन्होंने खुद बताया है कि सीक्वल में उनका रोल ओरिजिनल फिल्म से ज़्यादा बड़ा होगा। अपनी फिल्म '45' की रिलीज से पहले उन्होंने शूटिंग में शामिल होने की टाइमलाइन और इस बार दर्शक उनके किरदार से क्या उम्मीद कर सकते हैं। इस बारे में खुलकर बात की।

जेलर 2 में इस एक्टर की होगी एंट्री

शिव राजकुमार ने कहा कि वह इस हफ्ते 'जेलर 2' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और जनवरी के दूसरे हफ्ते के लिए भी शूटिंग डेट्स प्लान की गई हैं। यह अपडेट ऐसे समय आया है, जब सीक्वल को लेकर अलग ही बज बना हुआ है, जो 2023 में 'जेलर' की सफल रिलीज के बाद आ रही है। एक्टर ने बताया कि उनकी भागीदारी ज्यादा अहम होगी और उन्होंने अपने रोल को एक लंबा कैमियो बताया। बिहाइंडवुड्स से बात करते हुए शिव राजकुमार ने कहा, 'जेलर 2 वहीं से शुरू होगी जहां 2023 की फिल्म खत्म हुई थी। इस फिल्म में मेरा रोल कैमियो से ज़्यादा है। मैंने एक दिन शूटिंग की है। मैं 8, 9 और 10 जनवरी को फिर से शूटिंग करूंगा।' उन्होंने आगे कहा, 'जेलर एक यूनिवर्सल कंटेंट था। डायरेक्टर नेल्सन ने सुपरस्टार रजनीकांत को उनकी उम्र के हिसाब से सही रोल में बहुत समझदारी से इस्तेमाल किया। इसीलिए यह फिल्म हर राज्य में मेगा हिट हुई।'

जेलर 2 कब होगी रिलीज?

'जेलर 2' एक अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें रजनीकांत लीड रोल में हैं। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2023 की हिट जेलर का सीक्वल होगी। शिव राजकुमार के अलावा, मोहनलाल, विजय सेतुपति, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और अन्य जैसे एक्टर्स के भी इसमें दिखने की उम्मीद है। यह फिल्म अगस्त 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

ये भी पढे़ं-

25 दिसंबर को रिलीज होंगी 9 धांसू साउथ मूवीज, बॉक्स ऑफिस पर होगा महा क्लैश, इन स्टार्स में होगी भिड़ंत

नेटफ्लिक्स की मर्डर मिस्ट्री ने मचाया तहलका, रिलीज होते ही नंबर 1 पर किया कब्जा, क्लाइमेक्स देख झन्ना उठेगा दिमाग

Latest Bollywood News