1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'प्लेन क्रैश होने वाला था...' मौत के मुंह से बाहर आई एक्ट्रेस, साथ थी ये टॉप हीरोइन, बताई पूरी कहानी

'प्लेन क्रैश होने वाला था...' मौत के मुंह से बाहर आई एक्ट्रेस, साथ थी ये टॉप हीरोइन, बताई पूरी कहानी

श्रद्धा दास ने उस घटना को याद किया, जब उनकी फ्लाइट क्रैश होते-होते रह गई थी। इस घटना ने एक्ट्रेस को बुरी तरह हिला दिया था। श्रद्धा ने बताया कि इस दौरान उनके साथ साउथ और बॉलीवुड की एक टॉप हीरोइन भी मौजूद थी।

rashmika mandanna- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@SHRADDHADAS43/@RASHMIKA_MANDANNA श्रद्धा दास के साथ फ्लाइट में मौजूद थी ये टॉप हीरोइन।

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में अपने अभिनय का डंका बजाने वालीं श्रद्धा दास ने हाल ही में उस घटना का जिक्र किया, जब उन्हें लगा कि अब उनकी जान जाने वाली है। श्रद्धा को 'सनम तेरी कसम', 'दिल तो बच्चा है जी', 'जिद' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में श्रद्धा ने एक मौत के अनुभव को याद किया और इस दौरान उनके साथ साउथ और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी मौजूद थीं। दोनों मुंबई से हैदराबाद जा रही थीं और तभी फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

जब मौत के मुंह से बाहर आईं श्रद्धा दास और रश्मिका मंदाना

फिल्मीज्ञान से बातचीत में, श्रद्धा ने उस घटना को याद किया और बताया कि कैसे वह रश्मिका से पहली बार मुंबई से हैदराबाद जाने वाली उस फ्लाइट में मिली थीं, जो क्रैश होने से बची थी। उस मुलाकात को याद करते हुए, श्रद्धा ने बताया कि कैसे उस यात्रा के दौरान उन्हें लगा था कि अब उनकी जान जाने वाली है। उन्होंने बताया, "रश्मिका और मेरा एक साथ एक ऐसा अनुभव था, जहां हमारी फ्लाइट लगभग क्रैश होने वाली थी। वहीं मेरी उनसे मुलाकात हुई। वह बहुत प्यारी इंसान हैं।"

रश्मिका ने भी घटना का किया था खुलासा

इससे पहले, रश्मिका ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा दास के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इस जानलेवा घटना का जिक्र किया था। उन्होंने घटना वाले दिन ही ये पोस्ट लिखा था, "आपकी जानकारी के लिए, आज हम इस तरह मौत से बच गए।" दरअसल, रश्मिका और श्रद्धा दास मुंबई से हैदराबाद जा रही थीं। यात्रा के दौरान ही फ्लाइट में कुछ खराबी आ गई, जिससे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। इस घटना ने अभिनेत्री को बुरी तरह हिलाकर रख दिया था।

कब की है घटना

ये घटना 2024 की है। रश्मिका ने 2024 में ही इस घटना के बाद अपनी और श्रद्धा की फोटो शेयर करते हुए इस घटना का जिक्र किया था। उड़ान के दौरान ही फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे पैसेंजर्स के बीच हलचल पैदा हो गई और आखिरकार आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एयर विस्तारा की फ्लाइट थी, जिसने मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट को टैक्निकल रीजन्स से 30 मिनट बाद मुंबई वापस लौटना पड़ा था।

श्रद्धा और रश्मिका के रीसेंट प्रोजेक्ट

रश्मिका मंदाना की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सैकनिल्क की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, द गर्लफ्रेंड ने अपने पहले दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की, जो रश्मिका की 2025 में रिलीज़ हुई फिल्मों में सबसे कम ओपनिंग है। इससे पहले श्रद्धा छावा, सिकंदर, थामा जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। श्रद्धा की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में कोंकणा सेन शर्मा, शिव पंडित और सूर्या शर्मा अभिनीत "सर्च: द नैना मर्डर केस" में नजर आईं। ये क्राइम थ्रिलर 10 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ की गई और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः पत्नी से 9 साल बड़े हैं गौरव खन्ना, 9 साल बाद भी नहीं किया बच्चा, कैसे शुरू हुई थी लवस्टोरी?

Latest Bollywood News