1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खूंखार विलेन की बेटी है ये टॉप हीरोइन, कभी बेचती थी कॉफी अब बॉलीवुड पर करती है राज

खूंखार विलेन की बेटी है ये टॉप हीरोइन, कभी बेचती थी कॉफी अब बॉलीवुड पर करती है राज

भले ही ये हीरोइन बॉलीवुड के खूंखार विलेन की बेटी है, लेकिन इनकी क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। जब भी बात अदाकारी या बेहतरीन आवाज की आती है तो उनका जिक्र जरूर होता है। आज बॉलीवुड की इस हीरोइन का जन्मदिन है।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM श्रद्धा कपूर आज अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं।

बॉलीवुड की ये हीरोइन मासूम, क्यूट लुक्स और सिजलिंग अदाओं का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। कहने को तो ये बॉलीवुड के एक खूंखार विलेन की बेटी हैं, लेकिन इनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। शायद अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर की। बॉलीवुड की स्त्री यानी श्रद्धा कपूर आज 3 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ शानदार सिंगर भी हैं। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

श्रद्धा कपूर का जन्म

श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ। श्रद्धा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सरी स्कूल से और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे सी की। इसके बाद की पढ़ाई के लिए अभिनेत्री अमेरिका चली गईं और बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया। पढ़ाई खत्म करने के बाद श्रद्धा ने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

श्रद्धा कपूर की बॉलीवुड में एंट्री

श्रद्धा कपूर के फिल्मों में आने का किस्सा बहुत ही दिलचस्प है। श्रद्धा कपूर भले ही बॉलीवुड के टॉप विलेन यानी शक्ति कपूर की बेटी हैं, लेकिन उन्हें उनका पहला रोल फेसबुक के चलते मिला था। दरअसल, फिल्म मेकर अंबिका हिंदुजा ने फेसबुक पर श्रद्धा कपूर की तस्वीरें देखीं और उनसे कॉन्टैक्ट किया। इस तरह श्रद्धा को उनकी पहली फिल्म 'तीन पत्ती' मिली। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे, लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और श्रद्धा को कोई खास पहचान नहीं मिल सकी।

इस फिल्म ने पलटी किस्मत

श्रद्धा कपूर के करियर की बात की जाए तो उनके करियर को नई उड़ान दी 'आशिकी 2' ने। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा के साथ आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म और इसके गाने सुपरहिट हुए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसी फिल्म के बाद श्रद्धा के करियर ने सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया।

बेहतरीन सिंगर भी हैं श्रद्धा

श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने 'एक विलेन' का सुपरहिट गाना 'तेरी गलियां' गाकर सबको हैरान कर दिया था। श्रद्धा को यूं ही सिंगिंग का शौक नहीं है। कम ही लोग जानते हैं कि श्रद्धा का दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर से गहरा नाता है। दरअसल, श्रद्धा के नाना लता मंगेशकर के कजिन भाई हैं। इस तरह रिश्ते में श्रद्धा कपूर, लता मंगेशकर की नातिन लगती हैं।

Latest Bollywood News