Sidhu Moosewala Shot Dead:पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार (29 मई) की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्धू 28 साल के थे। उन्हें मानसा जिले में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। फायरिंग की घटना में सिद्धू समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद गंभीर हालत में मूसेवाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मूसेवाला की पहले ही मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार, हमले में दो अन्य घायल हो गए हैं।
सिद्धू मूसेवाला के निधन पर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम सितारे सदमे में हैं। इस खबर से शहनाज गिल, अजय देवगन, विशाल ददलानी, कपिल शर्मा, सहित कई हस्तियों ने शोक प्रकट किया।
अजय देवगन ने जताया दुख
सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन पर अजय देवगन ने शोक जताते हुए ट्वीट किया। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो मूसेवाला के निधन से स्तब्ध हैं। उन्होंने लिखा - 'वाहेगुरु उनके प्रियजनों को दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।'
शहनाज गिल ने किया ट्वीट
पूर्व 'बिग बॉस' प्रतियोगी और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'किसे दा जवान दे या पुट एस दुनिया तो चला जावे, इस तो वड्डा दुख कोई नहीं हो सकता दुनिया ते। वाहेगुरुजी मेहर करे।' उनके ट्वीट का अर्थ है कि दुनिया में इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं है कि कोई अपने छोटे बच्चे को खो दे। भगवान, वाहे गुरु जी मेहर करें।
अभिनेता रणवीर सिंह ने जताया दुख
गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन पर शोक जताते हुए अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धू मूसेवाला की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा - 'दिल दा नी माडा…'
सोनू सूद ने ट्विटर पर गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ उनकी मां की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'एक और माँ का बेटा चला गया।'
कॉमेडियन और टीवी स्टार कपिल शर्मा ने इस घटना को बहुत चौंकाने वाला और दुखद कहा। कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'सतनाम श्री वाहेगुरु, बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना, एक महान कलाकार और एक बेहतरीन इंसान, भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।'
वहीं दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'ओह वाहेगुरु...दिल दहला देने वाली खबर..बट टैलेंट सी मुंडे च..मैं कादे मिले नी सी..पर ओडी मेहनात बोल दी सी नो डाउट। पैरेंट्स लाई बॉट हार्ड आ.. बाबा भाना मनन दा बाल बख्शी परिवार नू, बौत बुरा दिन आ संगीत उद्योग लाई।'
संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने इसे 'दुखद दिन' कहा। उन्होंने लिखा - 'मैं सिद्धू मूसेवाला को केवल उनके संगीत के माध्यम से जानता था, फिर भी उनके निधन की खबर गहरी कट गई है। भारत में बहुत कम प्रामाणिक आधुनिक कलाकार हैं। वह शीर्ष पर थे। मैं शब्दों के बिना हूं। वह एक किंवदंती है, उसकी आवाज, उसका साहस और उसके शब्दों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। बेहद दुखद दिन है।'
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'बहुत दुखद, शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। उनकी मां के बारे में सोच रही हूं। बच्चे को खोना इस दुनिया में सबसे खराब दुख है।'
विक्की कौशल ने भी सिद्धू मूसेवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Image Source : INSTAGRAM/VICKY KAUSHALVicky Kaushal's Instagram Story
Latest Bollywood News