1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फेमस सिंगर का निधन, 45 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर ने ली जान

फेमस सिंगर का निधन, 45 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर ने ली जान

असमिया सिंगर गायत्री हजारिका का शुक्रवार को 44 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर का कोलन कैंसर के चलते निधन हो गया। वह अपने गीत 'जोरा पाते पाते फागुन नामे' के लिए मशहूर थीं।

Gayatri Hazarika- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM असमिया सिंगर गायत्री हजारिका का निधन।

मशहूर असमिया गायिका गायत्री हजारिका का शुक्रवार को 44 साल की उम्र में असम के गुवाहाटी स्थित नेमकेयर अस्पताल में निधन हो गया। सिंगर कोलन कैंसर से पीड़ित थीं। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है। वह अपने गाने 'जोरा पाटे पाटे फागुन नामे' के लिए मशहूर थीं। गायत्री ने 'तुमी कुन बिरोही अनन्या', 'जंक नासिल बोनोट', 'ज़ेउजी एक्सपोन' और अन्य चर्चित गानों को भी अपनी आवाज दी है। कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर गायत्री हजारिका को श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पोस्ट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध गायिका गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। CMOfficeAssam के एक्स हैंडल से आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है, "HCM डॉ @himantabiswa ने प्रसिद्ध गायिका श्रीमती गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। असमिया संगीत में उनकी भावपूर्ण आवाज़ और स्थायी योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। HCM ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।"

अतुल बोरा ने दी श्रद्धांजलि

असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने भी अपने एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "गायत्री हजारिका के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी भावपूर्ण आवाज ने असमिया संगीत को समृद्ध किया और अनगिनत दिलों को छुआ। बहुत बड़ी क्षति। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति!"

एमी बरुआ ने दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता एमी बरुआ ने एक्स हैंडल पर दुख जाहिर किया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "गायत्री हजारिका की मधुर आवाज और सहज शालीनता ने लंबे समय तक असम को मोहित किया था - जिसमें मैं भी शामिल हूं। _“सोरपते पाते फागुन नाम”_ मेरे कई वसंतों में गूंजता रहा है। उनके जाने से एक गहरी खामोशी रह गई है। भले ही वह अब भौतिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है कि उनकी आवाज हमारे जीवन को सुशोभित करती रहेगी। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान के चरणों में प्रार्थना करती हूं और उनके शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। ओम शांति!"

Latest Bollywood News