A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में

बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नॉटियाल भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने गुपचुप सेरेमनी में अपनी बचपन की दोस्त संग शादी रचा ली है।

Jubin Nautiyal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@VIRALBHAYANI जुबिन नॉटियाल

बॉलीवुड के स्टार सिंगर जुबिन नॉटियाल ने शादी रचा ली है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुबिन ने उत्तराखंड में अपने पैत्रक गांव में अपनी बचपन की दोस्त संग फेरे लेकर शादी रचा ली है। इसका वीडियो सामने आते ही फैन्स की बधाइयां भी आने लगीं। 

कौन हैं जुबिन नॉटियाल की पत्नी?

टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो जुबिन ने हाल ही में उत्तराखंड में एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी रचा ली है। इस शादी में जुबिन के परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यहां कोई भव्य तामझाम की जगह काफी सादगी से सारी रस्में निभाईं गईं थीं। जुबिन की अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें जुबिन मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि जुबिन की पत्नी उनकी बचपन की दोस्त हैं और दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि अभी तक जुबिन ने इसकी तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर नहीं की हैं। 

फैन्स ने दी बधाई

जुबिन की शादी की तस्वीरों को पैपराजी अकाउंट विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जुबिन शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। जुबिन की इन तस्वीरों को देखते ही फैन्स ने भी उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। इस पोस्ट के कमेंट्स में फैन्स ने सिंगर को बधाई देते हुए नई जिंदगी की शुरुआत के लिए प्रार्थना भी की है। साथ ही फैन्स के बीच जुबिन की पत्नी के बारे में जानने की जिज्ञासा भी साफ देखने को मिली। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि जुबिन की पत्नी कौन हैं और दोनों की लवस्टोरी की क्या शुरुआत रही है। अब देखना होगा कि जुबिन ये खुशखबरी अपने फैन्स के साथ कब तक शेयर करने वाले हैं। 

111 से ज्यादा फिल्मों और एल्बम में दी आवाज

जुबिन बॉलीवुड के एक हिट सिंगर माने जाते हैं और अब तक दर्जनों सुपरहिट गाने भी दे चुके हैं। इतना ही नहीं अब तक 111 से ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में अपने सुरों का समां बांध चुके हैं। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 में आखिरी इश्क नाम का गाना जुबिन ने अपनी आवाज से सजाया था। इससे पहले भी जुबिन ने बॉलीवुड फिल्मों में दर्जनों सुपरहिट गाने दिए हैं। अब जुबिन अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- 150 करोड़ में बनी सुपरस्टार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बैठ गया भट्टा, अब OTT पर आते ही बनी ट्रेंडिंग

डायरेक्टर जिसने दीं 81 से ज्यादा मूवी, 5 और कर रहीं रिलीज की तैयारी, बॉलीवुड से लेकर साउथ तक लगाई हिट फिल्मों की झड़ी

 

Latest Bollywood News