1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान के बाद स्मृति ईरानी भी हुईं अक्षय खन्ना की कायल, 'धुरंधर' देख बोलीं- 'दे दो ऑस्कर'

फराह खान के बाद स्मृति ईरानी भी हुईं अक्षय खन्ना की कायल, 'धुरंधर' देख बोलीं- 'दे दो ऑस्कर'

'धुरंधर' के चर्चे दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। जो भी फिल्म देख रहा है, रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहा। पिछले दिनों फराह खान ने एक्टर अक्षय खन्ना के लिए ऑस्कर की डिमांड की थी और अब स्मृति ईरानी ने भी कुछ ऐसी ही मांग की है।

smriti irani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SMRITIIRANIOFFICIAL अक्षय खन्ना, स्मृति ईरानी।

'धुरंधर' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, हर तरफ इसी का बोलबाला है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। रिलीज के बाद से ही धुरंधर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं और निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन ने इसे और भी खास बना दिया है। आम लोग ही नहीं, बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे और अब इसमें अभिनेत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल हो गया है। स्मृति ईरानी ने 'धुरंधर' को लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय खन्ना को ऑस्कर देने की बात कही है।

अक्षय खन्ना की फैन हुईं स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने पिछले हफ्ते फिल्म का रिव्यू करते हुए डायरेक्टर आदित्य धर और सभी कलाकारों की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने एक्टर को ऑस्कर देने की बात कही है। स्मृति ईरानी ने 'तीस मार खान' से अक्षय खन्ना की वायरल क्लिप शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जब अक्षय खन्ना ने सबकी उम्मीदों को पार किया और आप भी जोर से चिल्लाना चाहें... तो दे दो ऑस्कर।' दरअसल, 'तीस मार खान' में अक्षय कुमार के साथ अक्षय खन्ना भी थे और इसमें अक्षय कुमार का किरदार एक्टर बने खन्ना के किरदार को ऑस्कर के सपने दिखाते नजर आए थे।

Image Source : Instagram/@smritiiraniofficialस्मृति ईरानी का पोस्ट

 समांथा ने भी की धुरंधर की तारीफ

स्मृति ईरानी के अलावा समांथा रुथ प्रभु ने भी 'धुरंधर' की तारीफों के पुल बांधे हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए धुरंधर की तारीफ की, जिसमे उन्होंने लिखा - 'धुरंधर देखने के बाद अभी भी उत्साह बरकरार है। बड़े पर्दे का रोमांच, उसमें खो जाना, कमाल का अनुभव है। रणवीर सिंह का तो जवाब ही नहीं, वह अविश्वसनीय हैं। आदित्य धर को बहुत-बहुत बधाई। अक्षय खन्ना का टैलेंट, माधवन हमेशा हैरान करते हैं और रामपाल की परफॉर्मेंस रोंगटे खड़ी कर देने वाली हैं। संजय दत्त फायर हैं।'

फराह खान ने भी जमकर की थी तारीफ

स्मृति ईरानी से पहले फराह खान ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'अक्षय खन्ना सच में ऑस्कर डिजर्व करते हैं।' फराह ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर करते हुए तीस मार खान के दो सीन दिखाए थे, जिसमें से एक में वह डांस कर रहे होते हैं तो दूसरे में अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना की ओर इशारा करते हुए कहते हैं- 'वो रहा मेरा सुपरस्टार, मेरा ऑस्कर।' इसके साथ लिखा था- 'अक्षय खन्ना को धुरंधर में रहमान डकैत के रूप में देखने के बाद हर कोई अभिनेता को लेकर यही महसूस कर रहा है।' इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह ने कहा था कि अक्षय खन्ना वाकई ऑस्कर के हकदार हैं।

ये भी पढ़ेंः भाई सुपरस्टार, मां-पापा एक्टिंग के मसीहा, लेकिन महाफ्लॉप रहा बेटी का करियर, 10 साल से 1 हिट को तरस रही स्टारकिड
धुरंधर के बवंडर में ढह गए कई बड़े रिकॉर्ड, 10 में रचे 10 इतिहास, पुष्पा 2-जवान जैसी फिल्में भी रह गईं पीछे

Latest Bollywood News