1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भागे जा रहे थे बेटे आरव, बुलाकर लाए अक्षय कुमार, फिर सिखाया कैसे देना है पोज, कैमरों के सामने छाई बाप-बेटे की जोड़ी

भागे जा रहे थे बेटे आरव, बुलाकर लाए अक्षय कुमार, फिर सिखाया कैसे देना है पोज, कैमरों के सामने छाई बाप-बेटे की जोड़ी

दिवाली पार्टी में अक्षय कुमार बेटे आरव को पैपराजी के सामने वापस बुलाकर पोज देना सिखाते नजर आए। पिता-बेटे का यह प्यारा अंदाज कैमरों में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

aarav akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI आरव और अक्षय कुमार।

बॉलीवुड के सितारों की दिवाली पार्टियों में जहां एक तरफ अभिनेत्रियों के फैशन और सितारों के स्टाइलिश लुक की चर्चा होती है, वहीं कुछ ऐसे पल भी कैमरे में कैद हो जाते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस बार ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव भाटिया के साथ देखने को मिला। फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर रखने वाले आरव जब पिता के साथ एक दिवाली पार्टी में पहुंचे तो शुरुआत में वह कैमरों से बचते नजर आए, लेकिन अक्षय कुमार ने उन्हें जाने नहीं दिया। उन्होंने बेटे को वापस बुलाया और फिर कैमरों के सामने किस तरह तस्वीरें खिंचवानी हैं, यह भी समझाया। इसके बाद दोनों की साथ वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

कैमरों से बचते दिखे आरव, पापा अक्षय ने वापस बुलाया

दिवाली समारोह में अक्षय कुमार अपने बेटे आरव के साथ पहुंचे थे। जहां अक्षय कैमरों के सामने काफी सहज नजर आए, वहीं आरव का अंदाज थोड़ा अलग था। वह बिना ज्यादा रुके आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उन्हें पैपराजी के सामने तस्वीरें खिंचवाने में खास दिलचस्पी नहीं है। तभी अक्षय ने उन्हें आवाज देकर अपने पास बुलाया। इसके बाद उन्होंने बेटे को कैमरों की तरफ देखकर पोज देने के लिए कहा। पिता की बात मानकर आरव भी रुक गए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने लगे। दोनों का यह छोटा-सा पल पार्टी की चर्चित झलकियों में शामिल हो गया। इस दौरान ट्विंकल खन्ना भी मौजूद थी।

पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल

अक्षय कुमार और आरव की साथ में मौजूदगी ने लोगों का ध्यान इसलिए भी खींचा, क्योंकि आरव आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देते हैं। अक्षय जहां बॉलीवुड के सबसे सक्रिय सितारों में गिने जाते हैं, वहीं उनके बेटे ने हमेशा अपनी जिंदगी को कैमरों और फिल्मी चकाचौंध से दूर रखा है। ऐसे में पिता के साथ उनका यह अंदाज फैंस के लिए किसी खास तस्वीर से कम नहीं था। सोशल मीडिया पर भी बाप-बेटे की बॉन्डिंग को लेकर चर्चा होने लगी। अक्षय का बेटे को कैमरों के सामने सहज बनाने का अंदाज लोगों को पसंद आया। एक शख्स ने लिखा, 'ये बिल्कुल अक्षय पर गया है।' वहीं एक शख्स का कहना है, 'ये राजेश खन्ना जैसा दिखता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'अक्षय अपने बेटे को कितना प्यार करते हैं।'

फिल्मी दुनिया से बिल्कुल अलग है आरव की पसंद

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया ने अपने लिए करियर का रास्ता माता-पिता से बिल्कुल अलग चुना है। अक्षय कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि आरव को फिल्मों में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। वह ग्लैमर की दुनिया में आने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। आरव ने विदेश में पढ़ाई की है और फैशन, डिजाइन और लाइफस्टाइल से जुड़े क्षेत्रों में उनकी रुचि रही है। वह अपनी पसंद और मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं। आरव की खासियत यही है कि वह स्टारकिड होने के बावजूद अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी रखना पसंद करते हैं। न तो वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और न ही फिल्मी पार्टियों में उनकी मौजूदगी आम बात है। हालांकि, जब भी वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आते हैं, उनके लुक और व्यक्तित्व को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर भी आरव अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में आए थे।

ये भी पढ़ें: हाथों में हाथ डाले एंट्री, फिर अभिषेक की बाहों में ऐश्वर्या राय ने खिलखिलाकर दिए पोज, दिवाली पार्टी की झलक देख बोले फैंस- सालों बाद दिखा ऐसा नजारा

Latest Bollywood News