1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बैसाखी थामे जहीर इकबाल को सहारा देती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचे कपल, लिया आशीर्वाद

बैसाखी थामे जहीर इकबाल को सहारा देती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचे कपल, लिया आशीर्वाद

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल गणपति उत्सव के दौरान भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचे। ट्रेडिशनल लुक में नजर आए कपल ने साथ पोज दिए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

zaheer iqbal sonakshi sinha- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इन दिनों गणेश उत्सव की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। दोनों हाल ही में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने एक गणपति पंडाल पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सोनाक्षी और जहीर साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक परिधानों में पहुंचकर लोगों का ध्यान खींचा और कैमरे के सामने साथ में पोज भी दिए।

ट्रेडिशनल लुक में दिखा कपल

गणपति उत्सव के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद खूबसूरत एथनिक आउटफिट चुना। उनका पूरा लुक सादगी के साथ स्टाइलिश भी नजर आया। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ मैचिंग ढीली-फिटिंग ब्लू सलवार पैंट पहनी थी और एक ड्रेप स्टाइल दुपट्टा कंधे पर कैरी किया था। खुले बालों की जगह उन्होंने बालों को स्लीक बैक बन में स्टाइल किया, जिससे उनका लुक और भी एलिगेंट दिखाई दिया। वहीं जहीर इकबाल ने भी इस खास मौके के लिए इंडो-वेस्टर्न अंदाज को चुना। उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग की शॉर्ट ट्यूनिक शर्ट पहनी थी, जिसमें मैंडरिन कॉलर, चेस्ट फ्लैप पॉकेट और साइड में कार्गो पॉकेट जैसी डिटेलिंग थी। शर्ट के निचले हिस्से पर हल्का ग्राफिक प्रिंट भी नजर आया। इसके साथ उन्होंने वाइड-लेग ब्लैक ट्राउजर पहना था। दोनों ने साथ में कैमरे के लिए पोज दिए और उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

यहां देखें वीडियो

गणपति पंडाल में साथ नजर आए सोनाक्षी-जहीर

सामने आए वीडियो में सोनाक्षी और जहीर गणपति पंडाल में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने इस दौरान भगवान गणेश के दर्शन किए और बप्पा का आशीर्वाद लिया। बॉलीवुड के कई सितारे हर साल गणेश उत्सव के दौरान अलग-अलग पंडालों और पूजा आयोजनों में शामिल होते हैं। इसी सिलसिले में सोनाक्षी और जहीर भी गणपति उत्सव का हिस्सा बने। दोनों की शादी के बाद यह कपल अक्सर साथ नजर आता रहा है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। गणपति उत्सव में साथ पहुंचने का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी जोड़ी सुर्खियों में है। बता दें, सलमान खान के घर भी गणेश उत्सव की धूम देकने को मिली।

जून 2024 में हुई थी शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। दोनों ने किसी भव्य वेडिंग सेरेमनी के बजाय सिविल मैरिज का रास्ता चुना था। मुंबई स्थित सोनाक्षी के घर पर परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। शादी के बाद कपल ने एक खास सेलिब्रेशन भी रखा था, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। सलमान खान, रेखा, तब्बू, अनिल कपूर, हुमा कुरैशी, काजोल, रवीना टंडन, राजकुमार राव, रिचा चड्ढा, सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी और यो यो हनी सिंह समेत कई सितारे इस जश्न में पहुंचे थे।

फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं दोनों

सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात और बॉन्डिंग सिर्फ निजी जिंदगी तक सीमित नहीं रही। दोनों साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम कर चुके हैं। इस सोशल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘सिस्टम’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ ज्योतिका भी थीं। दूसरी ओर, सोनाक्षी और जहीर शादी के बाद लगातार अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं। गणपति उत्सव में दोनों का साथ नजर आना इसी कड़ी का नया हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: 'सूअर की तरह रहती हूं', 70 हजार देकर भी गंध में रह रहीं 'रोडीज' विनर आंचल खुराना, दिखाया घर का हाल

Latest Bollywood News