1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुड न्यूज

मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुड न्यूज

सोनम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अपने बेबी बंप के साथ इस गुड न्यूज का एलान किया है।

sonam kapoor- India TV Hindi
Image Source : INST/SONAM KAPOOR sonam kapoor  

Highlights

  • सोनम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अपने बेबी बंप के साथ इस गुड न्यूज का एलान किया है
  • इस फोटो में सोनम ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में होने की वजह कुछ और है। दरअसल सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अपने बेबी बंप के साथ इस गुड न्यूज का एलान किया है।

फोटो शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, 'चार हाथ जो आपकी अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे, 2 दिल जो आपके साथ धड़केंगे, एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।'

इस फोटो में सोनम ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है और वह आनंद की गोद में लेटी हुईं हैं। आनंद ने एक्ट्रेस के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है।

Latest Bollywood News