1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'स्पाइडर-मैन 4' ने भारत में वो कर दिखाया जो कोई हॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई, 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

'स्पाइडर-मैन 4' ने भारत में वो कर दिखाया जो कोई हॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई, 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं औरभारत में नेट कलेक्शन के मामले में ये फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। खास बात तो ये है कि स्पाइडर-मैन 4 ने यह उपलब्धि सिर्फ़ छह दिनों में ही हासिल कर ली है।

tom holland- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@TOMHOLLAND2013 स्पाइडर-मैन 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

टॉम हॉलैंड और जेंडया स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज के बाद से ही दुनियाभर में छाई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है और इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। टॉम हॉलैंड की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर  एक ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो अब तक कोई हॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई है। रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ये ऐसा करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बनकर एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 30 जुलाई और दुनिया भर में 31 जुलाई को रिलीज़ हुई।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को 21.50 करोड़ का कारोबार किया। इस हॉलीवुड फिल्म की कुल इंग्लिश ऑक्यूपेंसी 24.97% रही। सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी (33%) नाइट शो में दर्ज की गई, इसके बाद शाम के शो में 28.89%, दोपहर के शो में 22.33% और सुबह के शो में 15.67% ऑक्यूपेंसी रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की और दूसरे दिन थोड़ी गिरावट के साथ 49.35 करोड़ कमाए। हालांकि, इसे पहले वीकेंड का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और इसने शनिवार और रविवार को क्रमशः 70.25 करोड़ और 77.75 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ 6 दिनों में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 303.25 करोड़ कमा लिए हैं। इसी के साथ ये फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आगे निकल गई है

पांचवे दिन आई कमाई में गिरावट

फिल्म की कमाई में पहले सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। इसने रविवार, पांचवे दिन 23.80 करोड़ कमाए। इसके अलावा, यह फिल्म भारत में सबसे तेजी से 200 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा पार करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई। इसने रिलीज़ के सिर्फ़ तीन दिनों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया। टॉम हॉलैंड के अलावा, इस फिल्म में ज़ेंडया, मार्क रफालो, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के बारे में और जानकारी

स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड ने पीटर पार्कर की भूमिका निभाई है। फिल्म पीटर पार्कर के इर्द-गिर्द घूमती है। डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के चलते दुनियाभर के लोगों के दिमाग से उसकी पहचान मिट गई है। यहां तक कि उसके अपने भी उसे अब नहीं पहचानते, ऐसे में पीटर पार्कर अपनी जिंदगी को फिर से बनाने की कोशिश करता है। हालांकि, जैसे ही वह आगे बढ़ने की कोशिश करता है, एक नया खतरा उसे फिर से एक्शन में आने के लिए मजबूर कर देता है।

ये भी पढ़ेंः 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड बने फिल्म की जान या मार्वल ने मारी बाजी?

Latest Bollywood News