1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'स्त्री' एक्टर अपारशक्ति खुराना का एक्टिंग से होने लगा मोहभंग, बॉलीवुड छोड़ बनना चाहते हैं टेलर, बताया आगे का प्लान

'स्त्री' एक्टर अपारशक्ति खुराना का एक्टिंग से होने लगा मोहभंग, बॉलीवुड छोड़ बनना चाहते हैं टेलर, बताया आगे का प्लान

अयुषमान खुराना के भाई और 'स्त्री' एक्टर अपारशक्ति खुराना ने अपने हालिया बयान से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि वो आने वाले सालों में एक्टिंग छोड़ टेलर बनना चाहते हैं।

aparshakti- India TV Hindi
Image Source : APARSHAKTI INSTAGRAM अयुषमान खुराना और अपारशक्ति खुराना।

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना अपनी शानदार एक्टिंग और सिंगिग के लिए जाने जाते हैं। अयुषमान खुराना के छोटे भाई ने हाल ही अपने करियर और अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को लेकर बात की है। उन्होंने अपनी जिंदगी के उन पहलुओं पर भी बात की जिससे लोग अनजान हैं। मुंबई आने के बाद उनकी शुरुआत कैसी रही, उन्होंने क्या-क्या आजमाया, ये भी बताया है। नेहा धूपिया और अंगद बेटी के पॉडकास्ट शो डबल डेट में एक्टर ने खुलासा किया कि अगले 10-12 साल में वो एक्टिंग से दूर होना चाहते हैं। एक नया पैशन अपना अपना चाहते हैं जो कि टेलरिंग हैं। वो हर आउटफिट स्क्रैच से बनाना चाहते हैं।

एक्टिंग से दूर होना चाहते हैं अपारशक्ति खुराना

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अंगद बेदी ने अपारशक्ति खुराना के फैशन सेंस की तारीफ की, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 'एक समय ऐसा भी था जब मैंने सोचा कि बॉम्बे जाने का क्या तरीका हो सकता है। एक दौर ऐसा भी था जब मैं मुंबई में स्टाइलिस्ट था। मैंने कुछ ऐसे होस्ट्स की स्टाइलिंग की जो एक बहुत मशहूर टीवी चैनल पर बॉलीवुड शो होस्ट कर रहे थे। मेरी सच में यह इच्छा है कि धीरे-धीरे मैं अभी जो भी कर रही हूं, उसे छोड़ दूं। मेरा बहुत मन है कि 10-12 साल बाद मैं टेलरिंग सीखूं। कपड़ा कैसे काटना है, कैसे सिलना है, यह सब सीखना है।'

पत्नी के आने से बदल गई जिंदगी

उन्होंने बताया कि आकृति अहूजा से शादी करने के बाद उनके सामने अपने आप बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई बड़े ऑफर आने लगे। इस बार में बताते हुए उन्होंने कहा, 'जब मैं शादी से पहले रेडियो में या दिल्ली हाई कोर्ट में या जो भी छोटी-मोटी नौकरी करता था, मैं डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स, प्रोडक्शन हाउस या टीवी चैनल्स को टेक्स्ट या ईमेल करता था। किसी ने मुझे एक बार भी जवाब नहीं दिया। जिस दिन मेरी शादी हुई, मुझे तीन साल पुराने मैसेज के जवाब मिले, जिसमें पूछा गया था कि क्या मैं उनके साथ आ सकता हूं क्योंकि वे एक होस्ट ढूंढ रहे थे। मुझे लेडी लक पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं था, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ, ऐसा भी कुछ हो सकता है।'

अपारशक्ति खुराना

अपारशक्ति खुराना ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू भारत की सबसे कमाऊ फिल्म 'दंगल' से किया, जो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 2000 करोड़ की कमाई की। इसके बाद उनके हाथ कई और फिल्में लगीं, वो 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' में नजर आए, जहां इनकी परफॉर्मेंस ने इन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद एक्टर स्त्री फेंचाइजी का हिस्सा बने जहां उन्हें खूब पसंद किया गया और फिर लुका छुपी में नजर आए। विक्रमादित्य मोटवाने और सौमिक सेन के निर्देशम में बनी पीरियड ड्रामा जुबली के लिए उन्हें क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा। आखिरी बार वो साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'खुली किताब' में नजर आए। ये फिल्म एक बुजुर्ग कपल पर थी, जिसका रोल पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया ने निभाया था, जो बुढ़ापे में तलाक लेने की सोचते हैं। शादी के 50 साल बाद दोनों अलग होने का फैसला करते हैं। ये सीरीज आप जी 5 पर देख सकते हैं। जल्द ही एक्टर तमिल फिल्म में नजर आएंगे जिसका निर्देशन सूर्यप्रताप कर रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: 269 करोड़ कमाने वाली 'भूत बंगला' अब मारेगी OTT पर एंट्री, अक्षय कुमार संग परेश और राजपाल की तिकड़ी देगी कॉमेडी का फुल डोज

Latest Bollywood News