1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: पाकिस्तान से नफरत करने वाला वो किरदार, जिसने विलेन के बाद भी बटोरी थी वाहवाही

Happy Birthday: पाकिस्तान से नफरत करने वाला वो किरदार, जिसने विलेन के बाद भी बटोरी थी वाहवाही

सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको बताते हैं सुनील शेट्टी के वो 6 किरदार जो आज भी काफी सराहे जाते हैं।

Suniel Shetty- India TV Hindi
Image Source : ANI सुनील शेट्टी

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैन्स समेत तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में दर्जनों फिल्में दी हैं। जिनमें से ज्यादातर किरदारों को लोग आज भी याद रखते हैं। लेकिन जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको सुनील शेट्टी के वो 6 किरदार बताते हैं जो उन्हें बेहतरीन एक्टर्स की कतार में खड़ा कर देते हैं। इनमें से एक किरदार ऐसा भी था पाकिस्तान से नफरत करता था जिसे देखकर आज भी लोग उनके विलेन एक्टिंग स्किल्स के दीवाने हैं। 

धड़कन 

'धड़कन' को रिलीज हुए 24 साल हो गए हैं और आज तक लोग इस फिल्म पर प्यार बरसाते हैं। 'धड़कन' में अपने अभिनय के लिए सुनील शेट्टी को काफी सराहना मिली। जिस तरह से उन्होंने 'मैं तुम्हें भूल जाऊं, ये हो नहीं सकता... और तुम मुझे भूल जाओ, ये मैं होने नहीं दूंगा' कहा, उसे कोई नहीं भूल सकता। ये डायलॉग आज भी खूब फेमस है और लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। ये फिल्म भी सुनील शेट्टी के करियर में काफी खास रही है। 

हेरा फेरी

हेरा फेरी में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ सुनील शेट्टी की हास्य जोड़ी लाजवाब थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इसमें सुनील के किरदार राजू को लोगों ने न केवल पसंद किया था। बल्कि आज भी इसे खूब सराहा जाता है। इस किरदार के लिए सुनील शेट्टी अक्सर ही फैन्स का प्यार बटोरते रहते हैं। 

बॉर्डर

जे. पी. दत्ता द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर' एक युद्ध-ड्रामा है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है। सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर' में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक कमांडेंट भैरों सिंह की भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है जिसमें उनके बेटे अहान शेट्टी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 

गोपी किशन 

1994 में रिलीज हुई 'गोपी किशन' में सुनील शेट्टी के साथ शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था। 'है हुक्कू है हुक्कू है है', 'ये इश्क है क्या' और 'छतरी ना खोल बरसात में' जैसे ट्रैक और प्रतिष्ठित संवादों के साथ, फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

मैं हूं ना

शाहरुख खान और सुनील शेट्टी को 'मैं हूं ना' में एक साथ लाने का श्रेय फराह खान को जाता है। फिल्म में, सुनील ने खलनायक राघवन की भूमिका निभाई थी, जिसमें वह शाहरुख से भिड़ते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में सुनील का किरदार पाकिस्तान से नफरत करता है। इस विलेन के किरदार से लोग आज भी काफी इत्तेफाक रखते हैं। पाकिस्तान को लेकर जो विलेन के किरदार वाले सुनील शेट्टी की विचारधारा रहती है उससे युवा आज भी काफी पसंद करता है। ये किरदार भी सुनील शेट्टी की करियर में काफी खास है। 

Latest Bollywood News