A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय कपूर की तीसरी पत्नी की बेटी हैं बेहद टैलेंटेड, ग्लैमर की दुनिया से दूर ये खास काम कर रही हैं सफीरा

संजय कपूर की तीसरी पत्नी की बेटी हैं बेहद टैलेंटेड, ग्लैमर की दुनिया से दूर ये खास काम कर रही हैं सफीरा

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने उनसे तलाक के बाद प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। प्रिया तलाकशुदा थीं और ये उनकी दूसरी शादी थी। पहली शादी से प्रिया की एक बेटी हैं, जिनका नाम सफीरा चटवाल है। तो चलिए जानते हैं कि सफीरा कहां हैं और क्या करती हैं।

Sunjay Kapur- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM क्या करती हैं संजय कपूर की सौतेली बेटी सफीरा?

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त निधन हो गया। पोलो खेलते समय संजय कपूर के मुंह में मक्खी चली गई और दम घुटने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गए। संजय कपूर ऑटोमोटिव कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे और भारतीय कारोबारी जगत में एक प्रभावशाली नाम थे। 19 जून को संजय कपूर का अंतिम संस्कार हुआ। संजय चार बच्चों समायरा, किआन, अजरियास और सफीरा के पिता थे। संजय ने प्रिया सचदेव से 2017 में शादी की थी। प्रिया तलाकशुदा थीं। उन्होंने 2006 में मॉडल, एक्टर और बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से शादी की थी। इस शादी से प्रिया की एक बेटी सफीरा हैं। चलिए जानते हैं कि प्रिया सचदेव की बेटी सफीरा क्या करती हैं और कहां हैं।

क्या कर रही हैं प्रिया सचदेव की बेटी सफीरा?

प्रिया सचदेव की बेटी सफीरा चटवाल 19 साल की हैं और इंग्लैंड के मार्लोबोरो कॉलेज में पढ़ती हैं। वह इंटरनेशनल रिलेशन और समकालीन भू-राजनीतिक विषयों में दिलचस्पी है। इन विषयों पर सफीरा की दिलचस्पी तब बढ़ी, जब वह भारत में रह रही थीं। वह डिप्लोमेसी 2030 की फाउंडर भी हैं। सफीरा किन्नर समुदाय के लिए भी काम करती हैं। इन सबकी शुरुआत भी काफी दिलचस्प है।

प्रिया सचदेव और विक्रम चटवाल की बेटी के बारे में खास बातें

हर घर की तरह प्रिया और विक्रम के घर भी सफीरा के जन्म के बाद किन्नर आए। उन्होंने सफीरा के जन्म पर नाच-गाना किया और पैसे लेकर गए। हालांकि, प्रिया और विक्रम को ये सब बिलकुल पसंद नहीं था। जब सफीरा बड़ी हुईं तो किन्नर समुदाय के प्रति उनका प्यार-सम्मान बढ़ा और उन्होंने अपने माता-पिता को भी समझाया कि किन्नरों का हिंदू माइथोलॉजी में क्या महत्व है। उन्होंने किन्नर समुदाय के लिए एक पहल शुरू की, जिसे प्रोजेक्ट राइट (Real Inclusion in Gender Health Treatment) नाम दिया। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए चिकित्सा संसाधन मुहैया कराना है।

संजय कपूर की शादियां और बच्चे

संजय कपूर ने 1996 में फेमस फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी और साल 2000 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से दूसरी शादी की। इस शादी से दोनों के 2 बच्चे समायरा और किआन हुए। लेकिन, धीरे-धीरे इस रिश्ते में दरार आने लगी और साल 2016 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर का भी तलाक हो गया। करिश्मा से अलग होने के बाद 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की, जिनसे उनका एक बेटा हुआ। कपल ने बेटे का नाम अजरियास रखा। प्रिया इससे पहले विक्रम चटवाल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं, जिनसे उनकी एक बेटी सफीरा हुईं।

Latest Bollywood News