'बॉर्डर 2' इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन-अहान शेट्टी पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, 'घर कब आओगे' पर जवानों संग झूमे सितारे
'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' के ग्रैंड लॉन्च के दौरान सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी फौजियों के साथ डांस किया। सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।
02 जनवरी, 2026 को 'बॉर्डर 2' का राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला और तनोट के पास बॉर्डर एरिया में 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' के गाने 'संदेशे आते हैं' के रीमेक 'घर कब आओगे' का ऑडियो रिलीज किया गया। इस ग्रैंड लॉन्च की अब कई वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। इस दौरान सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने फौजियों के साथ घर कब आए गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके पहले इवेंट से एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें भारतीय फौजी 28 साल पहले आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीन रिक्रिएट करते हुए भी नजर आए।
सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी ने फौजियों संग डांस किया
यह गाना BSF जवानों और सेना की मौजूदगी में लॉन्च किया गया, जिससे राष्ट्रीय गौरव और भावनाओं का एक यादगार पल बना। इवेंट के दौरान, फौजियों ने 'घर कब आओगे' गाने पर डांस किया और बैठे हुए सनी, वरुण और अहान को भी उनके साथ शामिल होने के लिए बुलाया। सब ने मिलकर डांस किया और फिल्म के गाने की रिलीज का जश्न मनाया। इवेंट में 12,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिनमें कास्ट, सिंगर सोनू निगम और प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी शामिल थे। बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के IG ML गर्ग और साउथ सेक्टर के DIG महेश कुमार नेगी भी मौजूद थे।
बॉर्डर 2 का पहला रीमेक गाना
'घर कब आओगे' गाना सोनू निगम, अरिजीत सिंह, रूप कुमार राठौड़, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने गाया है। इस ट्रैक को मिथुन ने रिक्रिएट किया है और इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इस नए ट्रैक में ओरिजिनल गाने की कुछ आइकॉनिक लाइनें रखी गई हैं, जबकि बाकी गाना आज के दर्शकों को ध्यान में रखकर नए सिरे से लिखा गया है, जिसमें मॉडर्न एलिमेंट्स को मिलाया गया है, जबकि ओरिजिनल म्यूजिक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह गाना असल में सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था और 1997 में रिलीज हुआ था, जब 'बॉर्डर' फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना ने काम किया था।
बॉर्डर 2 की धांसू कास्ट
गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर पेश की गई 'बॉर्डर 2', गणतंत्र दिवस वीकेंड से पहले 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनम बाजवा, मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा, अंगद सिंह, गुनीत संधू और परमवीर चीमा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढे़ं-
