1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदिमानव बनकर लोगों को डरा रहा ये शख्स है सुपरस्टार, दे चुका है भारत की सबसे कमाऊ फिल्म

आदिमानव बनकर लोगों को डरा रहा ये शख्स है सुपरस्टार, दे चुका है भारत की सबसे कमाऊ फिल्म

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स आदिमानव जैसा नजर आ रहा है। मुंबई की सड़कों पर चहलकदमी करता ये शख्स कोई पागल या ऐरा-गैरा इंसान नहीं है, बल्कि ये बॉलीवुड का सुपरस्टार है।

Aamir khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आदिमानव बना बॉलीवुड एक्टर।

बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर अलग-अलग रोल निभाते हैं। कई बार वो ऐसे रूप में नजर आते हैं कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाते। प्रॉस्थेटिक्स और मेकअप के सहारे इन सितारों का रूप पूरी तरह से बदल दिया जाता है। अब 'पा' में अमिताभ बच्चन का किरदार हो या फिर 'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर का, एक नजर में इन्हें कोई भी पहचान नहीं सका। हाल में आई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी अमिताभ बच्चन का अवतार देखने लायक था। अब हाल में ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में एक सिरफिरा सा शख्स नजर आ रहा है। सड़कों पर चहलकदमी करता ये शख्स एक आदिमानव जैसा दिख रहा है। ये शख्स कोई आम आदमी नहीं है, बल्कि ये फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम है। 

कौन है ये एक्टर

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्राउन कलर की खाल जैसी पोशाक पहने एक शख्स सड़कों पर घूम रहा है। इस शख्स को देख लोग घबराए दिख रहे हैं। सामान फेंकता, लोगों को डराता और खुद भी सहमा नजर आने वाले ये शख्स बॉलीवुड का सुपरस्टार है। इसकी तगड़ी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। इस शख्स ने बॉलीवुड को उसकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है, जिसने कमाई से दुनियाभर में इतिहास रच दिया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये शख्स है कौन? अगर अब भी आप नहीं समझ पाए हैं तो चलिए आपको इसके बारे में बता ही देते हैं। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि आमिर खान हैं। 

यहां देखें वीडियो

दिखाई पीछे की तैयारी

जी हां, वीडियो में नजर आ रहे एक्टर कोई और नहीं बल्कि आमिर खान ही हैं। दो दिनों पहले वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी गेस नहीं कर पाया था कि ये आमिर खान हैं, लेकिन अब एक्टर ने खुद इस बात से पर्दा उठा दिया है और जगजाहिर कर दिया है। आमिर खान ही आदिमानव बने हैं। इसके लिए उन्होंने प्रॉस्थेटिक्स और मेकअप का सहारा लिया है। एक्टर ने एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें वो मेकअप रूम के अंदर इस लुक को तैयार कर रहे हैं। उन्हें ड्रेसिंग टेबल के सामने बैठे देखा जा सकता है। उन्होंने वैसी ही पोशाक पहनी है। आमिर खान ने ये ट्रांसफॉर्मेंशन किस लिए किया है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि वो किसी फिल्म या फिर किसी कैंपेन की शूटिंग कर रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि एक्टर टाइम ट्रेवल के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर

बता दें, आमिर खान आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन ओटीटी पर इसे पसंद किया गया। इस फिल्म की असफलता के बाद से एक्टर ने लंबा ब्रेक ले लिया, लेकिन अब जल्द ही वो नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे। इस फिल्म को दिसंबर तक रिलीज किया जाएगा। आमिर खान एक बार फिर दर्शील सफारी के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म जेनीलिया डिसूजा भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है, लेकिन इसकी कहानी नए सिरे से शुरू होगी। बात करें, 'दंगल' की तो वो आमिर खान की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने 2040 करोड़ का दुनियाभर में तगड़ा कलेक्शन किया था।

Latest Bollywood News