1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'थामा' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका!

'थामा' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका!

आयुष्मा खुराना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग हॉरर फिल्म 'थामा' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म के रन टाइम और सीबीएफसी सर्टिफिकेट को लेकर भी अपडेट आ चुकी है।

Thamma Advance booking- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI 'थामा' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

आयुष्मा खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग हॉरर फिल्म 'थामा' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। आज सुबह से ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और टिकट खुलने के कुछ ही घंटों में बड़े शहरों में टिकट बिकना शुरू हो गई है। स्त्री, भेड़िया और मुंज्या जैसी हिट फिल्मों के बाद मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में एक नई कड़ी जुड़ गई है। ऐसे में 'थामा' को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीद है। इतना ही नहीं जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया है, तब से इसका दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का ऐसा मिश्रण है जो दर्शकों को पसंद आने वाली है।

थामा की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'थामा' को त्योहारों के इस खास मौक पर धूम मचाने से कोई नहीं रोक सकता है। एडवांस बुकिंग में फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और दर्शकों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स ब्रांड और दिवाली के फायदे के साथ, यह बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर सकती है।' आदित्य सरपोतदार की डायरेक्शन में बनी थामा की एडवांस बुकिंग आज यानी 17 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।

थामा की धांसू कास्ट

दिवाली के मौके पर यानी 21 अक्टूबर को 'थामा' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और इसे लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। कमाल की बात ये है कि फिल्म में एक आइटम नंबर भी है, जिसमें मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं।

21 अक्टूबर को होगा थामा का धमाका

इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए सर्टिफिकेशन दिया है। इसके साथ ही इसे लगभग 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) के रनटाइम की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि 'थामा' के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं और निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक हैं।

ये भी पढ़ें-

माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने की शादी को हुए 26 साल, एक्ट्रेस ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसके दो पार्ट ने कमाए थे 2460 करोड़, अब फिर करेंगी धमाका, सेंसर बोर्ड ने दिया अप्रूवल

Latest Bollywood News