A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड नेटफ्लिक्स सीरीज जिसका असली हीरो है इसकी कहानी, सस्पेंस ने ठनका दिया था माथा, जल्द आ रहा सीजन 2

नेटफ्लिक्स सीरीज जिसका असली हीरो है इसकी कहानी, सस्पेंस ने ठनका दिया था माथा, जल्द आ रहा सीजन 2

3 साल पहले नेटफ्लिक्स पर आई ये सस्पेंस मर्डर मिस्ट्री आज भी लोगों का दिमाग घुमा देती है। इसका दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार है।

Kohra Series- India TV Hindi Image Source : IMAGE SOURCE-YOUTUBE@NETFLIXINDIA कोहरा सीरीज पहले सीजन एक सीन

ओटीटी के आने के बाद कहानियों ने इतना विस्तार लिया कि लोगों अब इस तरह की कहानियां खूब पसंद आने लगीं। 3 साल पहले नेटफ्लिक्स की एक ऐसी ही सीरीज रिलीज हुई थी जिसमें कोई सुपरस्टार सेलिब्रिटी भले ही न रहा हो लेकिन इसकी कहानी की असल हीरो थी। केवल 1 पॉपुलर टीवी स्टार की दम पर इसके कमाल के एक्टर्स ने लोगों के दिलों में जगह ढूंढ ली थी। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग भी 7.5 रही थी और अब इसका दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार हो रहा है। हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर रणदीप झा की एक कमाल की कहानी कोहरा। जिसका अगला सीजन कोहर 2 इसी महीने 11 फरवरी को रिलीज हो रही है। 

क्या है कहानी?

कहानी की शुरुआत ही एक क्राइम सीन से होती है जिसमें एक मर्डर हो गया है और एक मिसिंग है। ये दोनों लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिकता के लोग हैं। दोनों अभी बच्चे हैं और शादी के लिए पंजाब आए हैं। यहां एंट्री होती है एएसआई अमरपाल गुरुंडी (वरुण सोबती) की और बस ये किरदार आपके दिल में उतरता चला जाता है। साथ ही में एसआई बलविंदर सिंह सेखों (सुविंदर विक्की) जो इस कहानी की जान है। अपने पूर्वाग्रहों में जकड़ा ये पुलिस का सिपाही अपने पारिवारिक जिंदगी में असफल रहा है। पत्नी की मौत हो गई है और बेटी की जबरन शादी करा चुका है। उससे एक बच्चा है और बेटी अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। एएसआई अमरपाल भी बहुत गरीब है और अपने इकलौते भाई और भाभी के साथ रहता है। बस यही दो किरदार आपको ऐसी दुनिया में ले जाते हैं जिसकी सैर करते वक्त आपका कई बार माथा ठनकता है। सही गलत के पैमानों से विश्वास उठता है और एक आदर्श दुनिया के परे काली हकीकत में ले जाता है। सीरीज का पहला पार्ट 2023 में रिलीज हुआ था। अब इसका दूसरा सीजन भी 11 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। 

हर किरदार ने गढ़ी कहानी

इस सीरीज की खास बात ये है कि इसकी कहानी जितनी दमदार है उसे निभाने वाले कलाकार उससे भी ज्यादा। मनीष चड्ढा इसमें हमेशा की तरह कमाल करते दिखते हैं और पूरे समय दिमाग में घूमते हैं। वरुण बडोला ने भी बेहतरीन किरदार निभाया है और ऐसी भावनाओं को पर्दे पर उकेरते हैं कि कमाल लगता है। सौरव खुराना भी अपने किरदार में खूब रमे रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- 7 एपिसोड वाली भारतीय वेब सीरीज का नेटफ्लिक्स पर दबदबा, 50 मिलियन पार पहुंचे व्यूज, नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड

Prime Video पर सबसे ज्यादा देखी गई ये मर्डर मिस्ट्री, पहले हफ्ते में किया बड़ा धमाका, बाजी मार ले गई 2 घंटे 6 मिनट की फिल्म

Latest Bollywood News