1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेब्यू के साथ ही स्टार बन गए थे नकुल कपूर, लेकिन हिट फिल्में भी करियर में नहीं आईं काम, विदेश में बनाया आशियाना

डेब्यू के साथ ही स्टार बन गए थे नकुल कपूर, लेकिन हिट फिल्में भी करियर में नहीं आईं काम, विदेश में बनाया आशियाना

नकुल कपूर ने अपने करियर में पहली ही फिल्म से हिट का स्वाद चखा था। लेकिन हिट होने के बाद भी उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली।

Nakul Kapoor- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@NAKULKAPOOR1 नकुल कपूर

कई नए कलाकार बॉलीवुड में बड़ी सफलता पाने का सपना देखते हैं। बस एक बड़ा मौका और उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में जब बॉलीवुड एक अजीब दौर से गुजर रहा था, तब इस युवा एक्टर के साथ भी ऐसा ही हुआ। उस समय पुराने एक्टर्स को सिर्फ़ छोटे-मोटे किरदार ही मिल रहे थे और इंडस्ट्री कई नए कलाकारों को मौके दे रही थी। अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक  ये सभी स्टार्स अपनी शुरुआती फिल्मों में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एक एक्टर ने लीक से हटकर काम किया और अपनी पहली ही फिल्म से जबरदस्त हिट दी। लेकिन उसके बाद वह अचानक गायब हो गए। हम बात कर रहे हैं नकुल कपूर की।

हिट रही थी पहली फिल्म

नकुल के स्टारडम का सफर 1998 में म्यूजिक एल्बम 'हो गई है मोहब्बत तुमसे' से शुरू हुआ। यह एल्बम हिट रहा, जिसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई और उन्हें एक नए लीडिंग मैन के तौर पर पहचान मिली। उनके प्यारे और लवर बॉय वाले अंदाज ने उन्हें दर्शकों के बीच रातों-रात मशहूर कर दिया। इस फिल्म में किम शर्मा और आरती छाबड़िया भी थीं। फिल्म की कहानी में मौजूद लव ट्रायंगल ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया।

अचानक हो गए थे गायब

जब सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान इंडस्ट्री में टॉप पर रहने की होड़ में थे, तब नकुल को एक ऐसे नए स्टार के तौर पर देखा जा रहा था जो बहुत बड़ी कामयाबी हासिल करेगा। लेकिन इंडस्ट्री से एक्टर के अचानक गायब हो जाने से कई लोग हैरान रह गए। नकुल अपनी जिंदगी को शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर, अपने तरीके से जीना चाहते थे। उनके इस फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नकुल ने कनाडा में अपना ठिकाना बनाया औ लंबे समय से यहीं रह रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-Cocktail 2: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' बनी तबाही, बॉक्स ऑफिस पर हुई बल्ले-बल्ले, 100 करोड़ से बची है बस थोड़ी दूरी

जैकलीन फर्नांडिस की बॉडीगार्ड ने पकड़ी कलाई, फैन संग सेल्फी लेने से रोका, देखकर चौंके लोग, बोले- 'ये हक किसने दिया'

Latest Bollywood News