1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज रोकने की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट का आया फैसला

'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज रोकने की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट का आया फैसला

The Kashmir Files Release Date: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज डेट को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का आज फैसला आया है। कोर्ट में एक याचिका दायर कर के फिल्म की रिलीज डेट रोकने की अर्जी दी गई थी

The Kashmir Files- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM द कश्मीर फाइल्स का पोस्टर

Highlights

  • 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज रोकने को दायर की गई थी याचिका
  • आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसको लेकर फैसला सुनाया है
  • 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दायर याचिका रद्द

The Kashmir Files Release Date: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज डेट को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का आज फैसला आया है। कोर्ट में एक याचिका दायर कर के फिल्म की रिलीज डेट रोकने की अर्जी दी गई थी। इसको लेकर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई चल रही थी जिस पर फैसला भी आ गया है। फिल्म में अनुपम खेर हैं जिनके लुक को लेकर भी चर्चा चल रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की रिलीज रोकने पर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसको लेकर आज कोर्ट ने इस याचिका को रद्द कर दिया और फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी।

अब 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को उसी डेट पर रिलीज किया जाएगा जो पहले से तय थी। यानी कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री द्वारा जी स्टूडियो, आईएएमबुद्ध और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर के तहत निर्मित है।

इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली , चिन्मय मंडलेकर फारूक मलिक हैं। और पुनीत इस्सर डीजीपी हरि नारायण, प्रकाश बेलावाड़ी डॉक्टर महेश कुमार, मृणाल कुलकर्णी लक्ष्मी दत्त, अतुल श्रीवास्तव विष्णु राम और पृथ्वीराज सरनाइक शिव पंडित के रूप में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News