भारतीय आधुनिक कला के जनक माने जाने वाले राजा रवि वर्मा की एक पेंटिंग हाल ही में 167 करोड़ रुपयों में नीलाम हुई है। मां यशोदा के साथ कान्हा की पेंटिंग रिकॉर्ड कीमतों में ऑक्शन की गई है। साल 1848 में जन्मे कलाकार राजा रवि वर्मा पर एक फिल्म भी बन चुकी है और इसमें रणदीप हुड्डा ने लीड रोल निभाया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई थी और इसे केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था।
नीलामी में बिकी पेंटिंग
भारतीय कलाकार राजा रवि वर्मा की 'यशोधा और कृष्ण' की तेल चित्रकला ने नीलामी में बिकने वाली किसी भारतीय पेंटिंग के लिए सबसे अधिक कीमत का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह कलाकृति खरीदार के प्रीमियम सहित 167.20 करोड़ रुपये में बिकी। नीलामी 1 अप्रैल को सैफ्रॉनआर्ट नीलामी घर में हुई। सैफ्रॉनआर्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस भारतीय कलाकृति की एक तस्वीर साझा की। सैफ्रॉनआर्ट ने लिखा, 'राजा रवि वर्मा की 'यशोधा और कृष्ण' (लगभग 1890 के दशक की) 167.20 करोड़ रुपये (17.97 मिलियन डॉलर) में बिकी, जो इसके अनुमानित मूल्य से कहीं अधिक है। इसके साथ ही, यह विश्व स्तर पर नीलामी में कलाकार द्वारा प्राप्त की गई सबसे अधिक कीमत का रिकॉर्ड बन गया है। यह वैश्विक स्तर पर नीलामी में बिकने वाली किसी भारतीय कलाकार की सबसे अधिक कीमत वाली कलाकृति भी है।' इस पेंटिंग ने एमएफ हुसैन की 'अनटाइटल्ड (बनारस)' द्वारा पिछले साल बनाए गए 15.60 करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
क्या है पेंटिंग की खासियत?
सैफ्रॉनआर्ट की वेबसाइट के अनुसार, रवि वर्मा अपने करियर के शिखर पर थे जब उन्होंने 1890 में प्रसिद्ध 'यशोदा और कृष्ण' का चित्र बनाया था। यशोदा और कृष्ण कलाकार की सबसे उत्कृष्ट कृतियों में से एक है। वेबसाइट पर चित्र के विवरण में लिखा है, 'इस चित्र में उन्होंने शिशु भगवान कृष्ण और उनकी पालक माता यशोदा की पौराणिक आकृतियों के माध्यम से मातृ प्रेम के सार्वभौमिक रूप से प्रासंगिक विषय की व्याख्या की है, जो भारतीय संस्कृति और भक्ति भावना में गहराई से समाया हुआ है।'
महाफ्लॉप रही थी फिल्म
साल 2008 में डायरेक्टर केतन मेहता ने राजा रवि वर्मा की जिंदगी से प्रेरित एक फिल्म बनाई थी। रंग रसिया नाम की ये फिल्म लोगों के दिलों में कोई खास दिलचस्पी नहीं जगा पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 6 करोड़ रुपयों के लगभग कमाई की थी और डिजास्टर रही थी। रणदीप हुड्डा ने लीड रोल निभाया था और नंदना सैन ने लीड रोल निभाया था। फिल्म अभी जी5 पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें- अजय के जन्मदिन पर पत्नी काजोल ने ले ली चुटकी, मजेदार अंदाज में दी बधाई तो खिलखिलाने लगे फैन्स, अक्षय ने भी लुटाया प्यार
रामायण का खेल बिगाड़ने आ रही एक और फिल्म? 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक, एक सी है दोनों की कहानी
Latest Bollywood News