बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं। विद्युत ने स्ट्रीट फाइटर नाम की फिल्म में एक दमदार रोल निभाया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च ईवेंट हुआ है। यहां जामवाल ने हॉलीवुड कलाकारों के सामने गायत्री मंत्र का जाप किया है। सिनेमाकॉन 2026 कार्यक्रम के दौरान विद्युत जामवाल ने गायत्री मंत्र का जाप किया। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च के लिए फिल्म की कास्ट के साथ शिरकत की। विद्युत ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपना अनुभव साझा किया। इस अवसर पर, स्ट्रीट फाइटर की पूरी कास्ट सिनेमाकॉन 2026 के मंच पर मौजूद थी और विद्युत जामवाल द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर मंत्रोच्चार करते समय मौन रूप से उनका समर्थन करती हुई देखी गई।
इस कार्यक्रम के बारे में विद्युत जामवाल ने क्या कहा?
सिनेमाकॉन 2026 में अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और लिखा, 'कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियां मुझे उद्देश्य की गहरी भावना से भर देती हैं, ऐसे क्षण जो मुझे जमीन से जोड़े रखते हैं और मुझे याद दिलाते हैं कि मैं कौन हूं। ऐसा ही एक क्षण था जब मुझे लास वेगास में सिनेमाकॉन में प्रार्थना करने का सम्मान मिला, जो दुनिया के सबसे शोरगुल वाले और जीवंत स्थानों में से एक है। मेरे भारतीय मंत्रों ने एक शांति, एक सुकून की लहर ला दी। मैंने कमरे में मौजूद हर किसी के साथ एक गहरा, अनकहा बंधन महसूस किया, शब्दों से परे, भाषा से परे, हम सभी एक होकर जुड़े हुए थे। वैश्विक सद्भाव के इस दृष्टिकोण को साझा करने का अवसर मिलना एक बहुत बड़ा सौभाग्य था। वैदिक सूर्य मंत्र चंद्र मंत्र गायत्री मंत्र, इन सभी ने मिलकर सीमाओं से परे शांति के लिए एक मौन प्रार्थना की।'
विद्युत जामवाल का हॉलीवुड डेब्यू
विद्युत जामवाल फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' से हॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म में वे धल्सिम का किरदार निभा रहे हैं। उनके गंजे लुक और शरीर पर बने टैटू उन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्युत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि 'स्ट्रीट फाइटर' की शूटिंग के दौरान उनकी मां को हमेशा चिंता रहती थी कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए; वे बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार करती थीं। 'स्ट्रीट फाइटर' 16 अक्टूबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- झन्नाटेदार डांस से भरपूर है वरुण धवन का नया गाना, मृणाल ठाकुर संग रोमांस का गाना रिलीज, डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे फिल्म
धूमधाम से हुई शादी, फिर 2 साल में ही हवा हो गया प्यार, तलाक के बाद अब एक्ट्रेस ने बताई रिश्ते की कड़वी सच्चाई
Latest Bollywood News