A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दातों में तार वाली ये लड़की बन गई है बॉलीवुड की सुपरस्टार हीरोइन, अदाओं पर मर-मिटते हैं लोग, दे चुकी है 800 करोड़ी फिल्म

दातों में तार वाली ये लड़की बन गई है बॉलीवुड की सुपरस्टार हीरोइन, अदाओं पर मर-मिटते हैं लोग, दे चुकी है 800 करोड़ी फिल्म

वायरल हो रही इस तस्वीर में एक क्यूट सी लड़की नजर आ रही है, जिसके टेढ़े-मेढ़े दातों में तार लगे हुए हैं। ये लड़की अब बड़ी हो गई है और बॉलीवुड की टॉप हीरोइन बन गई है, जिसकी एक झलक देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं। चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।

shraddha kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM श्रद्धा कपूर।

सोशल मीडिया का जमाना है, ऐसे में सितारों की सालों पुरानी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों तो देखकर कई बार लोग हैरान रह जाते हैं तो कई बार अपने चहेते एक्टर को भी नहीं पहचान पाते। अब ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सामने आई इस तस्वीर में एक क्यूट सी लड़की खड़ी नजर आ रही है, जिसके दातों में ब्रेसेज लगे हुए हैं। खुले बालों और बड़ी मुस्कान के साथ ये काफी खुश नजर आ रही है। अब ये लड़की बड़ी हो गई है और बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं। कई लोगों की क्रश ये हसीना अपनी एक्टिंग के दम पर राज करती है। लोग इसकी मासूमियत के आज भी दीवाने हैं। शुरुआती दो फिल्में इनकी भले ही फ्लॉप रही हों, लेकिन सुपरहिट फिल्मों का आंकड़ा इससे कही ज्यादा है। बीते साल भी ये बॉलीवुड की सबसे कमाऊ 800 करोड़ी फिल्म जे चुकी हैं। 

तो ये है वो हसीना

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं, ये कोई और नहीं बल्कि 'स्त्री 2' स्टार श्रद्धा कपूर हैं, जो हमेशा अपनी एक मुस्कान से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। श्रद्धा कपूर ने 20 की उम्र में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उनकी प्यारी मुस्कान, गर्ल-नेक्स्ट-डोर चार्म और एक्टिंग ने उन्हें चंद फिल्मों के बाद दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। उन्होंने अपनी तीसरी फिल्म 'आशिकी 2' में आरोही के किरदार से बॉलीवुड के गलियारों में शोर मचा दिया। ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इसका हर गाना सुपरहिट बन गया। इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में होड़ मच गई थी। सालों बाद भी लोग इस फिल्म को देखकर बोर नहीं होते। वैसे अब एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक दशक से भी ज्यादा का वक्त हो गया है और बीते साल 2024 में उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी।  

Image Source : Instagramश्रद्धा की तस्वीर पर लोगों का रिएक्शन।

सालों से नहीं बदली रंगत

कई लोगों का मानना है कि बीते 10 सालों में एक्ट्रेस जरा भी नहीं बदली हैं। वो जैसी पहली फिल्म में दिखती थी ठीक वैसी ही आज भी नजर आती हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते एक जापानी कंटेंट क्रिएटर को यकीन ही नहीं हुआ कि श्रद्धा 22 साल की नहीं हैं। एक्ट्रेस की उम्र को लेकर चली चर्चा के बीच ही एक और तस्वीर वायरल हो गई। ये तस्वीर एक्ट्रेस के स्कूल के दिनों की थी। इसे देखने के बाद भी लोग यही सोच रहे हैं कि स्कूल के दिनों में जैसी लगती थी वो आज भी वैसी ही लगती हैं। एक शख्स ने इस तस्वीर को देखने के बाद लिखा, 'किसी को श्रद्धा के डर्मेटोलॉजिस्ट का नंबर पता है क्या?' एक शख्स ने लिखा, 'आखिर श्रद्धा अपने चेहरे पर लगाती क्या हैं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'सालों बाद भी ऐसी रंगत का क्या राज है।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'पद्मिनी कोल्हापुरी से बिल्कुल मिलती जुलती दिखती हैं।'

इन फिल्मों में आ सकती हैं नजर

अगर एक्ट्रेस के काम की बात करें तो वो आखिरी बार 'स्त्री 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यही वजह रही कि ये ब्लॉकबस्टर बन गई। फिलहाल श्रद्धा ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों के मुताबिक उनकी अगली फिल्मों में 'स्त्री 3', रणबीर कपूर के साथ 'धूम 4', ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 4' और 'नागिन' शामिल हैं।

Latest Bollywood News