1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लखनऊ के स्कूल में शूट हुआ था गदर फिल्म का सुपरहिट सीन, 25 साल बाद भी नहीं भूले लोग

लखनऊ के स्कूल में शूट हुआ था गदर फिल्म का सुपरहिट सीन, 25 साल बाद भी नहीं भूले लोग

सनी देओल स्टारर फिल्म गदर का हैंडपंप वाला सीन लखनऊ के कॉलेज में शूट हुआ था। 25 साल बाद भी ये सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहता है।

Sunny Deol- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@IAMSUNNYDEOL सनी देओल

फिल्म गदर बॉलीवुड इतिहास की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 25 साल पूरे कर लिए हैं और आज भी लोगों को इसके डायलॉग तक याद हैं। साथ गदर के सीन्स भी आज मीम्स की शक्ल में सोशल मीडिया पर खूब तैरते नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गदर फिल्म का एक फेमस सीन  जिसमें सनी देओल ने हैंडपंप उखाड़ दिया था, लखनऊ के एक कॉलेज में शूट हुआ था। 

कहां शूट हुआ था ये पॉपुलर सीन?

हैंडपंप वाला सीन वास्तव में पाकिस्तान में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के एक शहर लखनऊ में फिल्माया गया था। जिस जगह तारा सिंह ने हैंडपंप उखाड़ा था, वह लखनऊ का मशहूर ला मार्टिनियर कॉलेज था। गदर 2 का हैंडपंप वाला दृश्य भी इसी कॉलेज में फिल्माया गया था। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह जगह अब टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। डायरेक्टर ने कहा, 'फिल्म में शहर की अहम भूमिका है और अब यह शहर के टूरिज्म में भी एक और भूमिका निभा रहा है। ऑटो-रिक्शा ड्राइवर और गाइड टूरिस्ट को उन मशहूर जगहों पर ले जाते हैं जहां फिल्म की शूटिंग हुई थी। लोग मुझसे कहानियां शेयर करते रहते हैं।' अनिल शर्मा ने यह भी कहा कि 'गदर' और 'गदर 2' की तरह ही, वह 'गदर 3' की शूटिंग भी लखनऊ में ही करेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि लखनऊ के बिना 'गदर' मुमकिन नहीं होती।

 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म

गदर फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आई थी। फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था और अमरीश पुरी ने भी एद दमदार किरदार निभाया था। इस फिल्म की कहानी लोगों के दिलों में उतर गई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 19 करोड़ रुपयों के बजट में बनी इस फिल्म ने 133 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। अपने समय की सुपरहिट फिल्म गदर का सीक्वल भी 2023 में रिलीज हुई थी। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 691 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था और सुपरहिट रही थी।

ये भी पढ़ें-संचिता उगले के को-स्टार सोराब बेदी ने भी जताया दुख, अचानक मौत से चौंक गई इंडस्ट्री, भाई ने बॉलीवुड पर लगाए आरोप

नेटफ्लिक्स पर 11 दिनों से डेरा जमाए बैठी है '29', माधुरी-तृप्ति की 'मां-बहन' को भी दी टक्कर, IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

Latest Bollywood News