A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड टॉम क्रूज ने ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में जलते पैराशूट से 16 बार छलांग लगाने का बनाया गिनीज रिकॉर्ड

टॉम क्रूज ने ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में जलते पैराशूट से 16 बार छलांग लगाने का बनाया गिनीज रिकॉर्ड

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' में कई हैरतअंगेज स्टंट किए हैं और खूब तारीफें बटोरी हैं। अब टॉम के नाम एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है।

Tom Cruise- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM टॉम क्रूज

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने जलते हुए पैराशूट से 16 बार छलांग लगाने के साथ ही सर्वाधिक बार ऐसा कारनामा करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने अपनी नवीनतम फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ के फिल्मांकन के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। जून में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में एक साहसिक दृश्य दिखाया गया है, जिसमें लाइसेंसधारी ‘स्काईडाइवर’ क्रूज विमानन ईंधन में भीगे पैराशूट से बंधे हुए एक हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते है और उसमें आग लगा देते हैं।

16 बार किया खतरनाक स्टंट

 उन्होंने यह हैरतअंगेज कारनामा (स्टंट) 16 बार किया, जिसमें हर छलांग के बाद उन्होंने जलते हुए पैराशूट को काट कर अलग कर दिया और सुरक्षित उतरने के लिए एक अतिरिक्त पैराशूट खोला। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रधान संपादक क्रेग ग्लेनडे ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, 'टॉम सिर्फ एक्शन हीरो की भूमिका ही नहीं निभाते बल्कि वे सच में खुद एक एक्शन हीरो हैं।' ‘द फाइनल रेकनिंग’ फिल्म के दृश्य में क्रूज का पात्र, एथन हंट, दक्षिण अफ्रीका के ड्रेकेन्सबर्ग पर्वतों के ऊपर 1940 के दशक के बाइप्लेन में सवार एक ‘एआई यूनिट’ के नियंत्रण के लिए फिल्म में अपने विरोधी गैब्रियल (एसाई मोरालेस) से लड़ता है। अभिनेता क्रूज ने ‘रिस्की बिज़नेस’ (1983) में मुख्य भूमिका के रूप में शुरुआत की थी और तब से 30 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

दुनिया की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है ये फिल्म

बता दें कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपने दमदार एक्शन के लिए पहचाने जाते हैं। टॉम क्रूज ने इस फिल्म में कई बार हैरतअंगेज एक्शन स्टंट दिखाए हैं और खूब तारीफें बटोरी हैं। आज भी इस उम्र में टॉम एक्शन से नहीं कतराते। बीते दिनों फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' की शूटिंग के खतरनाक वीडियो और फोटो भी खूब वायरल रहे थे। अब टॉम क्रूज के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। 

हॉलीवुड के सुपरस्टार हैं टॉम क्रूज

बता दें कि टॉम क्रूज हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टर्स में गिने जाते हैं और अब तक दर्जनों बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। बीते दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी टॉम का स्टारडम देखने को मिला था। यहां पहुंचे दुनियाभर के फिल्मी सितारों ने टॉम के साथ तस्वीरें खिंचाईं और अपने सोशल मीडिया पर उन्हें गर्व से पोस्ट किया। 

Latest Bollywood News