1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 3 दिन में 13 करोड़ पर सिमटा कार्तिक आर्यन की फिल्म का कलेक्शन, अब इक्कीस पर लगी है नजरें, क्या टूटेगा धुरंधर का रिकॉर्ड?

3 दिन में 13 करोड़ पर सिमटा कार्तिक आर्यन की फिल्म का कलेक्शन, अब इक्कीस पर लगी है नजरें, क्या टूटेगा धुरंधर का रिकॉर्ड?

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 2 दिनों में महज 13 करोड़ रुपयों पर सिटम गई है। फिल्म पर धुरंधर का असर देखने को मिला है।

Kartik Aaryan - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@KARTIKAARYAN कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (TMMTMTTM) 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन दर्शकों और समीक्षकों दोनों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस पर दबदबे के चलते और हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' के बीच TMMTMTTM फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में मुश्किल हो रही है। ये सिलसिला 26 दिसंबर शुक्रवार को भी जारी रहा। मनोरंजन ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के अनुसार, फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने क्रिसमस पर 7.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने केवल 5 करोड़ रुपये कमाए। जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन 13 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, आदित्य धर द्वारा निर्देशित जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर' ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और चौथे शुक्रवार को 16.70 करोड़ रुपये कमाकर दर्शकों की पहली पसंद बनी रही। 

अवतार का जलवा बरकरार

वहीं जेम्स कैमरून की साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' ने 26 दिसंबर को 7.50 करोड़ रुपये कमाए। यह नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कार्तिक और अनन्या की दूसरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। इससे पहले वे 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में साथ नजर आए थे, जिसमें भूमि पेडनेकर भी थीं और यह 1978 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक थी, जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने अभिनय किया था। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' कार्तिक और करण जौहर की पहली जोड़ी है, जो 'दोस्ताना 2' के विवाद के बाद बनी है। 'दोस्ताना 2' में जाह्नवी कपूर, लक्ष्य और कार्तिक मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म का पिछड़ना पड़ गया मंहगा?

समीर विद्वान्स द्वारा निर्देशित कार्तिक और अनन्या अभिनीत यह फिल्म पहले 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली थी, जो अगले साल वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले थी। फिर फिल्म को 31 दिसंबर, 2025 को नए साल की पूर्व संध्या पर रिलीज करने की योजना बनाई गई और अंत में यह इस सप्ताह क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आई। लेकिन ऐसे में सोचने वाली बात ये भी है अगर फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होती तो शायद इस फिल्म का पर धुरंधर का असर नहीं दिखता और फिल्म वर्तमान से ज्यादा कमाई कर सकती थी।

ये भी पढ़ें- 'शोहरत उनके दिमाग पर चढ़ गई है', अक्षय खन्ना पर फूटा दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर का गुस्सा, जयदीप अहलावत को मिल गया रोल 

लग्जरी कारों पर चमकते दिखे कैमरे के फ्लैश, लेकिन सलमान खान के बर्थडे में स्कूटी पर ही पहुंच गया ये सुपरस्टार, वायरल है सादगी

Latest Bollywood News