A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड Tu Yaa Main BO Collection Day 1: पहले ही दिन फीका रहा शनाया कपूर का जादू? 1 करोड़ भी नहीं पहुंचा आंकड़ा

Tu Yaa Main BO Collection Day 1: पहले ही दिन फीका रहा शनाया कपूर का जादू? 1 करोड़ भी नहीं पहुंचा आंकड़ा

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई है। इतना ही नहीं फिल्म ने पहले दिन ही 1 करोड़ रुपयों से कम की ओपनिंग की है।

Tu Yaa Main- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM@SHANAYAKAPOOR तू या मैं

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही लोगों को इससे काफी उम्मीदें थीं। हालांकि जब फिल्म आई तो लोग स्टोरीलाइन को लेकर थोड़े निराश नजर आए। हालांकि फिल्म के आखिरी 25 मिनट में बेहतरीन सस्पेंस को लेकर लोगों ने तारीफ भी की है। लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। इतना ही नहीं फिल्म के ओपनिंग डे पर इसकी कमाई का आंकड़ा 1 करोड़ रुपयों तक भी नहीं छू सका। शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' भी 'तू या मैं' के साथ ही रिलीज हुई और जहां 'ओ रोमियो' ने पहले दिन ही 8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली, वहीं 'तू या मैं' 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। हालांकि ये सेकनिल्क के ये आंकड़े शुरुआती तौर पर हैं और अस्थाई माने जाते हैं। ये आगे चलकर बदल भी सकते हैं। 

खराब रही फिल्म की शुरुआत

तू या मैं थाई फिल्म 'द पूल' का रीमेक है। यह एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो एक गहरे, सूखे तालाब में मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते हैं। हालांकि कॉन्सेप्ट अच्छा लगता है, लेकिन फिल्म की शुरुआती समीक्षाओं से संकेत मिलता है कि फिल्म का निर्देशन दिलचस्प कहानी के अनुरूप नहीं है। नतीजतन, तू या मैं ने पहले दिन सिर्फ 55 लाख रुपये कमाए। इस रफ्तार से फिल्म का सिनेमाघरों से निकलना जल्द ही तय हो जाएगा। पहले शुक्रवार (13 फरवरी) को पूरे दिन सिनेमाघरों की ऑक्यूपेंसी 7% से भी कम रही। 

ओ रोमियो को मिलेगा फायदा?

तू या मैं के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने के बावजूद, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो ने 8.25 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक ओपनिंग की। हालांकि यह दो अंकों का आंकड़ा छूने में नाकाम रही। 2019 में रिलीज हुई कबीर सिंह के बाद से शाहिद की किसी भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर दो अंकों का आंकड़ा पार नहीं किया है। अब देखना होगा कि क्या दोनों ही फिल्मों में से कौन सी कहानी बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार पाती है। 

ये भी पढ़ें- क्या बदल जाएगा सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 का नाम? 15 अगस्त से पहले होगा बड़ा धमाका

पाकिस्तान में सिगरेट से सस्ती बिक रही धुरंधर, बैन होने के बाद भी नहीं घटी दुश्मन देश में दीवानगी

Latest Bollywood News