1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट से है भरपूर, आयुष्मान-सारा की दिखी शानदार केमिस्ट्री

'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट से है भरपूर, आयुष्मान-सारा की दिखी शानदार केमिस्ट्री

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' का नया ट्रेलर आ चुका है, जो कॉमेडी, एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है। आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DHARMAMOVIES आयुष्मान खुराना

मजा और भी बढ़ गया है। पहले ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'उड़ता तीर' एक बिल्कुल नए ट्रेलर के साथ वापस आ गया है। यह ट्रेलर और भी ज्यादा एक्शन, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर है। मजेदार पलों, अनोखी परिस्थितियों और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरा यह नया ट्रेलर फिल्म के कॉमेडी अंदाज को और भी खास बनाता है। इससे दर्शकों को थिएटर में एक शानदार और मनोरंजक अनुभव मिलने की उम्मीद है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर 'उड़ता तीर' का नया ट्रेलर कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट लेकर आया है।

'उड़ता तीर' का नया ट्रेलर रिलीज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर 'उड़ता तीर' अपनी अनोखी कहानी और अलग तरह की कॉमेडी की वजह से चर्चा में रही है। नया ट्रेलर उस उत्साह को और बढ़ाता है, जिसमें फिल्म के ह्यूमर और किरदारों की मजेदार स्थितियों की एक झलक मिलती है। जोरदार कॉमेडी और दमदार कास्ट के साथ यह ट्रेलर दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने की एक और वजह देता है और इसके थिएट्रिकल रिलीज के लिए उम्मीदें बढ़ा देता है। 'उड़ता तीर' का पहला ट्रेलर 23 सितंबर को रिलीज हुआ था। 'उड़ता तीर' एक हिंदी स्पाई-कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म बिलाल अहमद (आयुष्मान खुराना) की कहानी है, जो एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव है। वह एक मिशन पर भारत आता है और एक धमाके के बाद अपनी याददाश्त खो देता है। हालांकि, उस हादसे के बाद वो भारत का देशप्रेमी बन जाता है। वहीं सारा अली खान एक सीटीएस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं।

उड़ता तीर की बेहतरीन कास्ट

फिल्म 'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। आकाश ए कौशिक द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और एडवेंचर का एक ऐसा मिश्रण है, जो बड़े पर्दे पर मनोरंजन का वादा करती है।

उड़ता तीर कब होगी रिलीज

करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचीन जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई 'उड़ता तीर', धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बीच एक और सहयोग है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें - आयुष्मान खुराना ने छोटे बजट की फिल्मों को दिया बढ़ावा, 'हनुमान अंश' और 'ऑब्सेशन' का किया जिक्र

Latest Bollywood News