1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: उर्वशी रौतेला की मां का डांस देखिए, इस तरह बेटी का जन्मदिन बना दिया खास!

VIDEO: उर्वशी रौतेला की मां का डांस देखिए, इस तरह बेटी का जन्मदिन बना दिया खास!

Urvashi Rautela Mom Dance Video: उर्वशी रौतेला की मां का डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। अपनी बेटी के जन्मदिन पर वो जमकर नाचती दिख रही हैं।

Urvashi Rautela - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM उर्वशी रौतेला

Highlights

  • उर्वशी रौतेला की मां का डांस वीडियो है जबरदस्त
  • कुछ इस तरह से एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मनाया अपना जन्मदिन
  • परिवार ने खास तरीके से मनाया उर्वशी रौतेला का बर्थडे

उर्वशी रौतेला के जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में कई मेहमान नजर आए लेकिन उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने लोगों का दिल जीत लिया। उर्वशी की मां ने बेटी के जन्मदिन के मौके पर जमकर नाचा। इतना ही नहीं उस वीडियो को शेयर किया जिसको यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं। उनकी मां का डांस देखकर खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

मीरा रौतेला ने शुक्रवार को उर्वशी रौतेला के जन्मदिन पर डांस किया। उर्वशी मां को नाचता देख रही हैं तभी वो अपनी बेटी का हाथ थाम लेती हैं और फिर उर्वशी भी मां का साथ देती दिख रही हैं। इस तरह से उनकी मां ने बर्थडे को खास बनाने का काम किया है।

उर्वशी रौतेला की मां का नाम मीरा रौतेला है। मीरा भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनको हजारों यूजर्स फॉलो करते हैं। अक्सर कुछ खास वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। उर्वशी के जन्मदिन के कई वीडियो उन्होंने पोस्ट किए हैं।

उर्वशी रौतेला की मां मीरा का डांस वीडियो यहां पर देखें-

बता दें, शुक्रवार (25 फरवरी) को उर्वशी रौतेला ने अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उर्वशी के लिए घरवालों ने शानदार पार्टी रखी, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्वशी की मां मीरा रौतेला बेहद एक्साइटेड दिख रही हैं। उनका उत्साह यूजर्स को भी पसंद आ रहा है।

Latest Bollywood News