A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथ में राइफल, चेहरे पर क्रोध... बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज, सिपाही के रूप में जंचे डेविड के लाडले

हाथ में राइफल, चेहरे पर क्रोध... बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज, सिपाही के रूप में जंचे डेविड के लाडले

बॉर्डर 2 से वरुण धवन का इंटेंस फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है, और यह एक जबरदस्त वॉर ड्रामा का वादा करता है। अभिनेता एक अराजक युद्धक्षेत्र में घायल सैनिकों से घिरे हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Varun Dhawan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VARUNDVN बॉर्डर 2 से वरुण धवन का लुक आउट

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। बुधवार, 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर वरुण धवन की 'बॉर्डर 2' से फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है और इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म में अभिनेता के किरदार के नाम भी खुलासा कर दिया है। आमतौर पर अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले वरुण इस पोस्टर में बेहद अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

बॉर्डर 2 में वरुण धवन की भूमिका

पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म में वरुण धवन के किरदार से भी पर्दा उठा दिया है। वरुण धवन फिल्म में होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। वरुण के फैंस इस पोस्टर को देखने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म के पोस्टर के अनुसार, ये गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज फिल्म्स और जेपी फिल्म्स के बैनर तले किया है।

ब्लॉकबस्टर थी 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर

बता दें, 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' लोंगेवाला की लड़ाई (1971) की घटनाओं पर आधारित थी और साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना जैसे सितारे नजर आए थे। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, यह फिल्म 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और दुनिया भर में 64.98 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही, जो उस समय के हिसाब से काफी बड़ी रकम थी।

फैंस ने की वरुण के लुक की तारीफ

बॉर्डर 2 से वरुण का लुक देख उनके फैन खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। कई सेलेब्स और प्रशंसकों ने बॉर्डर 2 से वरुण धवन के पहले पोस्टर की सराहना की। पोस्टर में वरुण सेना की वर्दी में हाथ में बंदूक पकड़े, चेहरे पर देशप्रेम की चमक लिए दुश्मनों की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके हर तरफ आग की लपटें हैं। अभिनेता के इस लुक पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- '1000 करोड़ लोडिंग।' एक अन्य लिखता है- 'छा गए तुस्सी, बेस्ट विशेज, इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं।' एक और लिखता है- 'ऑल द बेस्ट वीडी, ये बहुत ही शानदार लग रहा है।'

ये भी पढ़ेंः मां का बॉलीवुड में चलता है सिक्का, नाना थे IAS अफसर, अब अमेरिका की राजनीति में बेटे ने गाड़े सफलता के झंडे
हार्दिक पांड्या ने 8 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग मिलकर धोई गाड़ी, कार की सफाई करते-करते लगाया रोमांस का तड़का

Latest Bollywood News