1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर बदली वरुण धवन की फिल्म रिलीज डेट, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी, 2-2 हीरोइन संग किया है रोमांस

फिर बदली वरुण धवन की फिल्म रिलीज डेट, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी, 2-2 हीरोइन संग किया है रोमांस

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होगी। बुधवार को वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की है।

Hai Jawani To Ishq Hona Hai- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@VARUNDVN है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी है तो इश्क होना है' अपनी रिलीज को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण ने खुद बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। वरुण ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'तारीख को नोट कर लीजिए। फिल्म है जवानी है तो इश्क होना है आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होगी।' इस फिल्म में वरुण धवन ने 2 हीरोइन्स के साथ रोमांस किया है। 

टॉक्सिक के चलते बदली रिलीज डेट

बता दें कि है जवानी तो इश्क होना है फिल्म की रिलीज डेट इससे पहले 2 बार बदली गई है। कन्नड़ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के चलते मेकर्स ने वरुण की फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया था। अब वरुण की फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है और 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है। इसके साथ ही पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। 

रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है कहानी

फिल्म की कहानी रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर में इसकी कहानी की झलक देखने को मिल रही है। कहानी एक ऐसे हीरो की है जो शादी के बाद महसूस करता है कि उसे गलत जीवन साथी मिला है। इसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगते हैं और तलाक तक बात पहुंच जाती है। वहीं वरुण की मुलाकात एक और लड़की से होती है और प्यार हो जाता है। बस यही कहानी का प्लॉट है और दमदार कॉमेडी भी देखने को मिलने वाली है। फिल्म में वरुण के साथ मृणाल और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगे। इसके साथ ही मॉनी रॉय, मनीष पॉल, कुब्रा सैत, जिमी शेरगिल, मनोज पहवा और अली असगर दमदार किरदारों में नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि वरुण ने अपने पिता के डायरेक्शन में फिल्म की है। अब देखना होगा कि क्या बॉक्स ऑफिस पर भी ये जोड़ी हिट हो पाती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में दिखेंगे राजपाल यादव? हीरो के राइट हैंड का निभाएंगे किरदार

आज कहां हैं रामायण की मासूम सीता? शूटिंग सेट पर हुई थी असल जिंदगी के राम से मुलाकात, जन्मदिन पर जानें जिंदगी की कहानी

Latest Bollywood News