A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने अपने ड्राइवर मनोज का थ्रोबैक वीडियो किया शेयर, कहा- वो मेरा सब कुछ था

वरुण धवन ने अपने ड्राइवर मनोज का थ्रोबैक वीडियो किया शेयर, कहा- वो मेरा सब कुछ था

40 साल के ड्राइवर मनोज महबूब स्टूडियो में वरुण धवन के एक एड शूट के लिए गए थे। वहीं पर उन्हें हार्ट अटैक आया। तुरंत उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

वरुण धवन- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- VARUN DHAWAN वरुण धवन

Highlights

  • वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
  • वरुण कल लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आए थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के ड्राइवर मनोज का हाल ही में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से मनोज का निधन हुआ, वो 26 सालों से वरुण धवन के लिए काम कर रहे थे। 40 साल के ड्राइवर मनोज महबूब स्टूडियो में वरुण धवन के एक एड शूट के लिए गए थे। वहीं पर उन्हें हार्ट अटैक आया। तुरंत उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। आज वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मनोज के साथ नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो उस वक्त का है जब मैडम तुसाद म्यूजियम में वरुण धवन का स्टेच्यू लगा था। वरुण मनोज बातचीत के दौरान अपने ड्राइवर मनोज का जिक्र करते हैं और कहते हैं कि ये सालों से मेरे लिए काम कर रहे हैं और बहुत खास हैं। मनोज से वो पूछते भी हैं उन्हें कैसा लग रहा है जवाब में मनोज कहते हैं बहुत अच्छा लग रहा है। 

वीडियो के कैप्शन में वरुण लिखते हैं- ''मनोज मेरी जिंदगी में पिछले 26 साल से हैं। वह मेरा सब कुछ था। मेरे पास अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग उन्हें उनकी अद्भुत बुद्धि, हास्य और जीवन के लिए उनके जुनून के लिए याद रखें। मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा मनोज दादा।''

वरुण धवन को लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। वह COVID 19 प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे। कथित तौर पर, वरुण धवन काफी दुखी हैं। वरुण ने अपने पिता डेविड धवन से इस बारे में बात की और ड्राइवर के परिवार की देखभाल का वादा भी किया। 

Image Source : yogen shahवरुण धवन

Image Source : yogen shahवरुण धवन

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की अगली फिल्म भेड़िया है, जिसमें वो कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। इसके अलावा, अभिनेता कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ जुग जुग जियो में भी दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News