1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने पिता संग देखा 'बिग बॉस 20', सलमान खान के अंदाज की जमकर की तारीफ, नेहा धूपिया बोलीं- 'टाइगर जिंदा है'

वरुण धवन ने पिता संग देखा 'बिग बॉस 20', सलमान खान के अंदाज की जमकर की तारीफ, नेहा धूपिया बोलीं- 'टाइगर जिंदा है'

'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल्स को आड़े हाथ लिया और गलत एंगल से तस्वीरें लेने वाले पैपराजी को भी फटकार लगाई। सुपरस्टार के इस एक्शन की नेहा धूपिया, वरुण धवन और डेविड धवन सहित कई सेलिब्रिटीज ने तारीफ की है।

Bigg Boss 20- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY/@NEHADHUPIA/@VARUNDVN सलमान खान के दबंग अंदाज के मुरीद हुए सेलेब्स।

'बिग बॉस 20' का ये 'वीकेंड का वार' इन दिनों पर हरफ चर्चा में छाया हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में सलमान खान एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। जहां उन्होंने घरवालों को रियेलिटी चेक देने के साथ-साथ एक्टर्स की बॉडी या उम्र को लेकर मजाक उड़ाने वालों को सीधे-सीधे तौर पर जवाब दिया और खूब खरी-खोटी सुनाई। साथ ही, उन्होंने पैपराजी को भी गलत एंगल से एक्टर्स की तस्वीरें और वीडियो लेने और शेयर करने को लेकर टोका और एक्टर्स से अपील की कि जब भी कोई पैपराजी उनकी गलत एंगल से तस्वीरें लें, वह उन्हें टोकने से न हिचकिचाएं। सलमान खान के इस दबंग अंदाज को देखने के बाद वरुण धवन से लेकर नेहा धूपिया तक कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी और सुपरस्टार को लेकर अपना समर्थन जाहिर किया।

सलमान खान ने ट्रोल्स की लगाई क्लास

'वीकेंड का वार' के इस एपिसोड के दौरान सलमान खान ने खुलकर सेलेब्स की ट्रोलिंग के बारे में बात की। उन्होंने वरुण धवन और सोहेल खान को ट्रोल किए जाने पर नाराजगी जताई और कहा, 'यह कहना कि 'भाई, आप बीमार लग रहे हैं, आपका वजन बहुत कम हो गया है' - ये समझ आता है, यह चिंता जताना है। लेकिन सोहेल और वरुण का उनके लुक को लेकर मजाक उड़ाना? यह पूरी तरह से गलत है।' दरअसल, वरुण धवन को अक्सर उनकी स्माइल के लिए ट्रोल किया जाता है, जिसे लेकर सलमान खान ने नाराजगी जताई।

वरुण धवन ने पिता डेविड धवन के साथ देखा 'बिग बॉस 20' का लेटेस्ट एपिसोड

वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'बिग बॉस 20' की एक क्लिप शेयर की, जिसमें वह अपने पिता डेविड धवन के साथ बैठकर शो देखते नजर आए। वरुण धवन और डेविड धवन सलमान के इस कदम से काफी प्रभावित हुए। वरुण और उनके पिता डेविड धवन ने सलमान के इस बर्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वरुण ने 'बिग बॉस वीकेंड का वार' में सलमान के इस कदम पर अपने पिता की प्रतिक्रिया का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही क्लैप इमोजी भी पोस्ट किया।

सलमान खान ने पैपराजी की भी लगाई क्लास

 बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने एक्ट्रेसेस की पीछे से और गलत एंगल से तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'और फिर वे जो पीछे से शॉट लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन को अच्छा नहीं लगता? कुछ ऐसी हो सकती हैं, जो कहें कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, उन लोगों का क्या, जिन्हें ये पसंद नहीं है? मैंने हाल ही में देखा कि इसके चलते सई मांजरेकर को इसमें बहुत असहजता महसूस हुई, नेहा धूपिया ने भी ऐसे शॉट्स के खिलाफ आवाज उठाई। मेरी अपनी भतीजी चल रही थी, और वे पीछे से फोटो खींच रहे थे, उसके मना करने के बाद बी। और कैप्शन में क्या लिखा था? अंदाजा लगाइए कि यह कौन है? वे ऐसा करने वाले कौन होते हैं?'

सलमान खान की लड़कियों से अपील

गुस्से में सलमान खान ने आगे कहा, 'जिन भी लड़कियों को ये पसंद नहीं है, मैं उन सभी से ये कहना चाहता हूं कि जहां भी ऐसा हो, घूमकर उन्हें थप्पड़ मारो। उनसे कहो कि अपनी मां-बहनों की ऐसी फोटो खींचें और तुम्हें दिखाएं। घटिया लोग। वे हर फंक्शन, हर जगह ऐसा ही करते हैं।' नेहा धूपिया ने भाईजान के इस दबंग अंदाज और महिलाओं के लिए आवाज बुलंद करने के लिए तारीफ करते हुए कहा 'टाइगर जिंदा है...' और सलमान की बात की सराहना करते हुए उन्हें टैग किया।

'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट

6 सितंबर को ही 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर हुआ, जिसमें सलमान खान ने 16 कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया। मैरी कॉम, माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, अमन गांधी, काजी अहमद तौकीर, कुशल तंवर (गुल्लू), हर्ष मचारे (यंग डीसीए), ईशा रिखी, रोहेद खान, रिति तिवारी, आसिफ खान, तन्मय सिंह (स्काउट) और कनिका मान ने बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस 20 में एंट्री ली है।

ये भी पढ़ेंः आसिफ खान-अमन गांधी के बीच हुई तीखी बहस, सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में घरवालों को दिया रियलिटी चेक

Latest Bollywood News