A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सब मुझे छोड़कर चले गए...' धर्मेंद्र की हीरोइन का छलका दर्द, ही-मैन संग सुपरहिट थी इनकी जोड़ी

'सब मुझे छोड़कर चले गए...' धर्मेंद्र की हीरोइन का छलका दर्द, ही-मैन संग सुपरहिट थी इनकी जोड़ी

आशा पारेख को 60 के दशक की सबसे लकी हीरोइन माना जाता था। वह कई ब्लॉकबस्टर्स का हिस्सा रहीं और अपने दौर के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। ही-मैन धर्मेंद्र के साथ भी उनकी जोड़ी सुपरहिट थी। दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद अब आशा पारेख ने उनसे जुड़ी यादें साझा की हैं।

Dharmendra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SONYTVOFFICIAL धर्मेंद्र के साथ आशा पारेख ने कई फिल्मों में काम किया।

धर्मेंद्र सिर्फ एक एक्शन हीरो ही नहीं थे। उनकी फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ, ड्रामा, रोमांस सब होता था। सोमवार 24 नवंबर को धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनके जाने से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री और फैंस शोक में डूबे हैं। दिवंगत अभिनेता के साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक समय था जब आशा पारेख के साथ धर्मेंद्र की जोड़ी हिट थी। आशा पारेख 60 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं, जिनकी अदाओं और मुस्कान पर दर्शक फिदा थे। बड़े पर्दे पर धर्मेंद्र के साथ आशा पारेख की जोड़ी हिट थी। दोनों ने 'आए दिन बहार के' से लेकर 'मेरा गांव मेरा देश' सहित करीब आधा दर्जन फिल्मों में साथ काम किया था। अब धर्मेंद्र के जाने से आशा पारेख भी गहरे सदमे में हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने ही-मैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

धर्मेंद्र के निधन से शोक में आशा पारेख

आशा पारेख और धर्मेंद्र की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट थी। दोनों की जोड़ी दर्शकों के दिलों पर राज करती थी। अब बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में आशा पारेख ने धर्मेंद्र के निधन को लेकर शोक जाहिर किया। धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्होंने भावुक होकर कहा, 'सब एक-एक कर मुझे छोड़कर चले गए… अब धरम जी भी नहीं रहे। मेरा दिल सनी, बॉबी, ईशा और अहाना के लिए तड़प रहा है। वे बहुत टूट गए होंगे।'

आशा पारेख ने शेयर कीं धर्मेंद्र से जुड़ी यादें

आशा पारेख ने आगे बताया कि कैसे वह कभी जिन कलाकारों के साथ हंसी-मजाक किया करती थीं, उनके साथ फिल्मों में चमक बिखेर रही थीं, आज उनमें से ज्यादातर इस दुनिया में नहीं हैं और उनके लिए याद बन गए हैं। वह कहती हैं, ये एक पूरे दौर के खत्म होने जैसा है। अपने साथी कलाकारों के निधन से वह खालीपन महसूस करती हैं। उन्होंने कहा- 'मैं मस्तीखोर थी और वह भी ऐसे ही थे। लेकिन, जैसे ही कैमरा रोल होता हम सीरियस हो जाते। वह कैमरे के सामने बहुत ही नैचुरल थे। मुझे ऋषिकेश मुखर्जी की 'सत्यकाम' में उनकी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई थी। मैं भी उनके साथ ऋषि दा की चुपके-चुपके करने वाली थी, लेकिन फिर पता नहीं क्या हुआ। लेकिन, जो भी किया उनके साथ, बहुत मजा आया।'

धर्मेंद्र का निधन

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसके चलते इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में दुख की लहर है। फैंस और इंडस्ट्री के साथियों ने 'शोले' स्टार के निधन पर शोक जताया है, और इंडियन सिनेमा में उनके बहुत बड़े योगदान को याद किया है। वहीं अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख खान सहित कई सितारे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने श्मशान घाट भी पहुंचे थे।

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र के जाते ही छटपटाए अमिताभ बच्चन, 'वीरू' की याद में आधी रात लिखा पोस्ट- 'सहन कर पाना मुश्किल है'
सनी देओल से 20 साल पहले ही धर्मेंद्र बता चुके थे अपने मुक्के का वजन, बेटे से इतना भारी था ही-मैन का हाथ

Latest Bollywood News