A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: शादी के लिए राजस्थान कब रवाना होंगे विक्की-कैट; कितने मेहमान होंगे शामिल? जानें

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: शादी के लिए राजस्थान कब रवाना होंगे विक्की-कैट; कितने मेहमान होंगे शामिल? जानें

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शादी के लिए तैयार हैं। कथित तौर पर दोनों की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर फोर्ट में होगी।

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: शादी के लिए राजस्थान कब रवाना होंगे विक्की-कैट; कितने मेहमान होंगे शामिल? जानें

Highlights

  • शादी के लिए 120 सदस्यों की गेस्ट लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया है।
  • विक्की और कैटरीना 6 दिसंबर को अपनी वेडिंग वेन्यू पर पहुंचेंगे।

जैसे-जैसे बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का दिन नजदीक आता जा रहा है, लोगों के दिलों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। कथित तौर पर 9 दिसंबर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के समारोह के चलने का अनुमान है।

हालिया जानकारी में यह खुलासा किया गया है कि इस अवसर के लिए बुलाए गए मेहमानों की लिस्ट के साथ ये भी बताया गया है कि दूल्हा-दुल्हन वेडिंग वेन्यू तक कब पहुंचेंगे?

एक सूत्र ने खुलासा किया है कि शादी के लिए 120 सदस्यों की गेस्ट लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया है और यह भी बताया जा रहा है कि विक्की और कैटरीना 6 दिसंबर को अपनी वेडिंग वेन्यू पर पहुंचेंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के पहले एक सूत्र ने बताया था कि शादी के लिए आमंत्रित सदस्यों में फिल्म निर्माता कबीर खान, निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा और निर्देशक आनंद तिवारी शामिल होंगे। 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का फंक्शन 4 दिन तक चलेगा, जिसमें कई बड़े सेलेब्स शामिल होंगे। इस शादी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने एक बैठक ली थी, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया कि सभी तैयारियां अच्छे से हो गई है या नहीं।  

बता दें कि विक्की कौशल और कियारा आडवाणी साथ काम चुके हैं। दोनों साल 2018 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज़' में नजर आए थे। इसके अलावा कियारा, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगी। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' का ही दूसरा पार्ट है।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें

Tadap Box Office Collection Day 1: अहान शेट्टी-तारा सुतारिया की फिल्म को मिली अच्छी ओपनिंग, पहले दिन सत्यमेव जयते 2 को पछाड़ा

Atrangi Re: सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ पहुंची गुरुद्वारे, माधुरी संग 'चकाचक' गाने पर लगाए ठुमके

Latest Bollywood News