1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल को पसंद आई 'धुरंधर', आदित्य धर की जमकर की सराहना, 'धुरंधर: द रिवेंज' पर भी दिया रिएक्शन

विक्की कौशल को पसंद आई 'धुरंधर', आदित्य धर की जमकर की सराहना, 'धुरंधर: द रिवेंज' पर भी दिया रिएक्शन

विक्की कौशल फिल्म 'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर के काम के मुरीद हो गए हैं। एक्टर ने आगे कहा कि वह खुश हैं कि हर कोई इस फिल्म को इतना पसंद कर रहा है।

vicky kaushal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VICKYKAUSHAL09,ADITYADHARFILM विक्की कौशल और आदित्य धर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर नया रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म और इसकी दमदार कास्ट को लोगों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। 'लव एंड वॉर' एक्टर विक्की कौशल ने फिल्ममेकर आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' के बारे में बात की है। उन्होंने नेशनल कैपिटल में पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (IFFD) के रेड कार्पेट पर न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म और कास्ट की खुलकर तारीफ की।

विक्की कौशल ने धुरंधर 2 को बताया दमदार

रणवीर सिंह की फिल्म के बारे में बात करते हुए, विक्की ने कहा कि 'मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि धुरंधर को लेकर इतना क्रेज है। मुझे पहला पार्ट बहुत पसंद आया था... मैंने अभी दूसरा पार्ट नहीं देखा है, लेकिन आदित्य एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं, उनके पास एक बेहतरीन कास्ट है और मैं बहुत खुश हूं कि सभी को फिल्म इतनी पसंद आ रही है और मैं मुंबई वापस जाते ही इसे देखने वाला हूं।'

लव एंड वॉर पर विक्की का बायन वायरल

जब एक रिपोर्टर ने उनकी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के बारे में अपडेट पूछा तो उन्होंने कहा, 'अभी तो फेस्टिवल की बात करते हैं। उसमें अभी भी वक्त है। मुझे जाकर अभी बहुत कुछ शूट करना है।' बता दें कि दिल्ली का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) 2026 में देश की राजधानी में 47 देशों की 140 फिल्में दिखाई गई। इस फेस्टिवल की शुरुआत भारत मंडपम में एक रेड कार्पेट सेरेमनी और ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म 'सिरात' की शानदार स्क्रीनिंग के साथ हुई।

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्में

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने 2019 में आदित्य की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार 'छावा' (2025) में देखा गया था, जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। विक्की अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है।

ये भी पढे़ं-

2026 की महा फ्लॉप फिल्म, 9 बड़े स्टार्स भी नहीं बचा सके डूबती नैया, 10 करोड़ का बजट कमाए सिर्फ 2 करोड़

'कलियों का चमन' पर झूमीं 79 की अभिनेत्री, स्टेज पर दिखाए जोरदार लटके-झटके, डांस देख फैन हुईं टीवी की दादी

Latest Bollywood News