A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड वो सुपरस्टार जिसकी 13 फिल्मों ने कूटे 100 करोड़, रजनीकांत को भी छोड़ चुके पीछे, अब खून से सना सियासी करियर

वो सुपरस्टार जिसकी 13 फिल्मों ने कूटे 100 करोड़, रजनीकांत को भी छोड़ चुके पीछे, अब खून से सना सियासी करियर

साउथ सुपरस्टार विजय के सियासी करियर पर शुरू में ही हादसे का धब्बा लग गया। रजनीकांत से भी ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले इस स्टार का दिल टुकड़ों में टूट गया है।

Vijay- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM@ACTORVIJAY विजय

तमिल सुपरस्टार विजय की रैली में 39 लोगों की मौत ने उनका सियासी करियर खून से रंग दिया है। साउथ फिल्मी दुनिया का वो सुपरस्टार जो रजनीकांत से भी ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दे चुका है। सिनेमाई दुनिया में अपना राज डेढ़ दशक तक चलाने के बाद विजय राजनीति में एंट्री ले रहे हैं और आखिरी फिल्म के बाद सियासी करियर की शुरुआत करने वाले हैं। इससे पहले ही बीते रोज तमिलनाडु में हुई रैली में उनके फैन्स का हुजूम उमड़ा। विजय की एक झलक पाने के लिए लोगों ने हदें पार कर दीं। शाम साढ़े सात बजे यहां रैली में भगदड़ मची जिसमें करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मेरा दिल टुकड़ों में बिखर गया है: विजय

हादसे के बाद एक्टर विजय ने भी एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने मृतकों के परिवार को सांत्वना दी है और अपना दुख प्रकट किया है। विजय अपने एक्स पोस्ट में लिखते हैं, 'मेरा दिल टुकड़ों में टूट गया है और दुख के साथ निराशा छाई हुई है जिसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं उन भाई बहनों के परिवारों को सांत्वना देता हूं जिन्होंने करुर में अपनी जिंदगी खोई है। मैं उन लोगों के जल्द ही ठीक हो जाने की कामना करता हूं जो घायल हुए हैं।' तमिलनाडू के करूर जिले में हुए इस हादसे पर पूरे राज्य की सियासत हिल गई है और मुख्यमंत्री ने भी दुख जताते हुए मृतकों को 10 लाख रुपयों के मुआवजे की घोषणा कर दी है। 

रजनीकांत से भी बड़ा सुपरस्टार?

साउथ सिनेमा की दुनिया में रजनीकांत स्टारडम का वो माइलस्टोन है जिसे छू पाना आसान नहीं है। लेकिन इस सिंहासन के सबसे करीब अगर कोई साउथ सुपरस्टार पहुंचा है तो वो नाम है विजय। 22 जून 1974 को जन्मे जोसेफ विजय चंद्रशेखर के पिता एसए चंद्रशेखर एक फिल्म डायरेक्टर हैं और मां शोबा चंद्रशेखर एक प्लेबैक सिंगर हैं। फिल्मी माहौल में बड़े विजय ने भी अब तक 76 फिल्मों में काम किया है। बतौर हीरो विजय साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले एक्टर हैं। बीते दिनों साउथ इंडिया बॉक्स ऑफिस ने एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें विजय ने रजनीकांत को भी पीछे छोड़ते हुए 13 ऐसी फिल्में दी हैं जिनकी कमाई 100 करोड़ रुपयों के पार रही है। इस मामल में रजनीकांत 11 फिल्मों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। 

Image Source : Instagram@actorvijayविजय

सियासी करियर पर लगा धब्बा?

फिल्मी दुनिया में करीब 2 दशक तक काम करने के बाद अब सियासी दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। बीते साल विजय ने अपनी पार्टी 'तमिलागा वेट्टरी कड़गम' (टीवीके) बनाई थी। साथ ही अपनी आखिरी फिल्म 'जन नयागान' फिल्म का अनाउंसमेंट भी किया है। ये फिल्म अगले साल 2026 में रिलीज होगी और इसके बाद विजय पूरी तरह राजनीति की दुनिया में काम करेंगे। 

Latest Bollywood News