A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'महाराजा' का ये सीन शूट करते हुए रो पड़े थे विजय सेतुपति, सुपरस्टार ने किया खुलासा, दिल पर पत्थर रख सुनाया किस्सा

'महाराजा' का ये सीन शूट करते हुए रो पड़े थे विजय सेतुपति, सुपरस्टार ने किया खुलासा, दिल पर पत्थर रख सुनाया किस्सा

साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर आई विजय सेतुपति की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'महाराजा' सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों को खूब पसंद आई थी। लेकिन, इस ब्लॉकबस्टर में एक ऐसा सीन भी था, जिसे शूट करते वक्त वह रो पड़े थे।

vijay sethupathi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/VIJAY SETHUPATHI विजय सेतुपति

विजय सेतुपति अपनी शानदार फिल्मों के अलावा कुछ यादगार किरदारों के लिए भी जाने जाते हैं, जिनमें से एक 'महाराजा' भी है। 2024 में रिलीज हुई निथिलम् स्वामीनाथन निर्देशित यह फिल्म उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी जो चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। फिल्म ने चीन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। जैसे हर फिल्म से जुड़ी कोई कहानी होती है। वैसे ही 'महाराजा' के बारे में बता करते हुए साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति ने एक किस्सा सुनाया और बताया कि फिल्म के एक सीन को शूट करते वक्त वह तीन बार रोए थे।

महाराजा की शूटिंग पर क्यों रो पड़े थे विजय सेतुपति

फिल्म 'महाराजा' में विजय की एक्टिंग सभी को बहुत पसंद आई थी क्योंकि इसमें उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला था। हालांकि, फिल्म में एक ऐसा सीन भी था जो यौन शोषण मामले से जुड़ा था, जिसने उनके दिमाग और दिल पर गहरा प्रभाव डाला। खुद एक पिता होने के नाते,एक्टर ने बताया कि उन्हें इस किरदार के साथ गहरा जुड़ाव महसूस हुआ और उन्होंने कहा कि कभी भी किसी भी पिता को इस दर्द से न गुजरना पड़े। कोइमोई से बात करते हुए, एक्टर ने याद किया कि उन्होंने यह सीन तीन बार शूट किया था और आखिरी बार कोशिश करते समय वह रो फिर पड़े थे। उन्होंने कहा, 'पहले दो बार मैंने खुद को बहुत संभालने की कोशिश की, लेकिन तीसरी बार मेरे आंसू नहीं रुके।' फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास और नटराज ने अहम रोल निभाया है। फिल्म को निथिलन स्वामीनाथन ने डायरेक्ट किया है।

विजय सेतुपति का वर्कफ्रंट

उनकी फिल्मों की बात करें तो, नित्या मेनन अभिनीत 'थलाइवन थलाइवी' 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, विजय सेतुपति की अगली फिल्म पुरी जगन्नाथ के साथ भी है। इस प्रोजेक्ट में तब्बू भी नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग कुछ दिन पहले ही हैदराबाद में शुरू हो चुकी है।

Latest Bollywood News