A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्रांत-शीतल ने शेयर की शादी की फोटोज, लिखा- सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया

विक्रांत-शीतल ने शेयर की शादी की फोटोज, लिखा- सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया

18 फरवरी को विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर संग सात फेरे लिए। इस शादी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए।

Vikrant Massey Sheetal Thakur wedding- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/VIKRANTMASSEY Vikrant Massey Sheetal Thakur wedding

Highlights

  • विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर मे 18 फरवरी को सात फेरे लिए
  • विक्रांत -शीतल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की

शादी मुबारक:विक्रांत मैसी ने शेयर की शादी की अनसीन फोटोज, लिखा- सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के संग सात फेरे ले लिए हैं। कपल ने अपनी फैमिली की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों से हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली है। विक्रांत और शीतल ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

विक्रांत और शीतल ने फोटोज शेयर कर लिखा, 'सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत।

विक्रांत सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने क्रीम कलर का साफा पहना। वहीं शीतल ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा जोड़ा । इसके साथ उन्होंने मैचिंग की चुन्नी भी कैरी की। 

शीतल मे इस लुक के सााथ गोल्डन कलर की ज्वैलरी पहनी जिसमें उन्होंने खूबसूरत चोकर के साथ ईयररिंग्स, माथा बेंदी और नथ के साथ हाथों में कंगन पहना। दुल्हन के अवतार में शीतल बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

विक्रांत के तस्वीर शेयर करके ही फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की बधाईयों का तांता लग गया। रणवीर सिंह, स्मृति ईरानी, आयुष्मना खुराना, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सेलेब्स से शुभकामनाएं कहा। 

विक्रांत और शीतल की दिसंबर 2019 में प्राइवेट रोका सेरेमनी हुई थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शीतल ने शुक्राणु, बृज मोहन अमर रहे और छप्पड़ फाड़ के जैसे शो में काम किया है। वहीं विक्रांत मैसी आखिरी बार तापसी पन्नू के साथ हसीन दिलरुबा में नजर आए थे। इसके अलावा विक्रांत फिल्म लव हॉस्टल में सान्या मल्होत्रा ​और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News