बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिवंगत विनोद खन्ना के परिवार के लोग लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा होते हुए भी वो सुर्खियों से दूर रहते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से एक ओर अक्षय खन्ना अपने शानदार काम को लेकर सुर्कियों में है तो दूसरी ओर उनके भाई ने खलखलबी मचा दी है। अक्षय खन्ना के छोटे भाई राहुल खन्ना ने बीते दिन जो किया वो लोगों को चौंका रहा है। अक्षय खन्ना की तरह ही उनके भाई भी बॉलीवुज के एलिजिबल बैचलर हैं। राहुल खन्ना भी एक्टर और मॉडल हैं और अपनी फिटनेस से लोगों को दीवाना बना देते हैं। क्लासी लुक्स के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर ने हाल में कुछ ऐसा किया जिसकी कल्पना उनके फैंस ने हरगिज नहीं की थी। राहुल ने बाथरूम से सीधे लाइव आकर फैंस के होश उड़ा दिए हैं।
बाथरूम से 15 मिनट का लाइव
राहुल खन्ना ने हाल ही में यूट्यूब पर Art of Taking a Shower नाम से अपना चैनल शुरू किया है। इस नए सफर की शुरुआत उन्होंने किसी साधारण वीडियो से नहीं, बल्कि एक लाइव स्ट्रीम से की, जिसका शीर्षक उन्होंने राहुल खन्ना शावर रिचुअल लिखा है। लगभग 15 मिनट तक चले इस लाइव सेशन में राहुल ने अपना बाथरोब हटाकर शॉवर लेने से लेकर शेविंग करने तक का पूरा डेली रूटीन दुनिया के सामने रख दिया। महज 24 घंटों के भीतर उनके इस नए चैनल पर आए इस वीडियो ने हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो को 4000 से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि उनके चैनल पर सिर्फ 104 फॉलोवर्स ही हैं। उन्होंने अपने इस लाइव लिंक को इंस्टाग्राम स्टोरी में भी एक छोटी झलक के साथा साझा किया है।
फैंस के रिएक्शन
राहुल के इस बेबाक अंदाज ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग उनकी इस फ्रैंकनेस को देखकर हैरान हैं, वहीं उनके चाहने वाले उनकी फिटनेस और लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'राहुल की हॉटनेस के आगे आज के बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स फीके हैं।' वहीं एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की कि राहुल में अपने पिता विनोद खन्ना के शानदार जींस हैं। एक और शख्स ने लिखा इस क्लासी आदमी की हॉटनेस से नजर नहीं हटाई जा सकती है।
चर्चा में है राहुल का अंदाज
राहुल खन्ना हमेशा से ही अपनी मिस्टीरियस छवि के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन इस तरह अपना पर्सनल रूटीन लाइव साझा करना उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। कुछ लोग इसे उनकी फिटनेस का जलवा मान रहे हैं तो कुछ इसे डिजिटल दौर का एक अनोखा प्रयोग कह रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा पब्लिसिटी के लिए किया, जबकि कई ऐसे लोग है जिनका कहना है कि वो हमेशा से बेबाक रहे हैं और अतरंगी शूट से लेकर ग्लैम लुक दिखाने में भी कभी पीछे नहीं रहे, ऐसे में ये उन्होंने बिना किसी रणनीति के किया है।
राहुल का करियर
राहुल खन्ना ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 1994 में 'एमटीवी एशिया' के साथ बतौर वीजे अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां उनके क्लासी लुक और बोलने के अंदाज ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने दीपा मेहता की '1947 अर्थ' (1998) से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने 'एलान', 'रकीब' और 'दिल कबड्डी' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें व्यावसायिक मसाला फिल्मों के बजाय गंभीर और कलात्मक सिनेमा में अधिक देखा गया। रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'वेक अप सिड' में उनके छोटे लेकिन प्रभावी किरदार को आज भी सराहा जाता है। राहुल ने हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स जैसे 'द एम्परर्स क्लब' और अमेरिकी टीवी सीरीज 'द अमेरिकन्स' में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। हाल में वह एक स्टाइल आइकन और मॉडल के रूप में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: 35 साल पहले TV पर छाया एक मास्टरपीस, मिली 8.9 रेटिंग, 13 एपिसोड में सिमटी 'मुल्ला' की कहानी, बिखेरी लॉजिक का जादू
Latest Bollywood News