1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 12 साल बाद फिर जोड़ा गया नाम तो गुस्से से तमतमाई विराट कोहली की Ex गर्लफ्रेंड, बोलीं- बाज क्यों नहीं आते

12 साल बाद फिर जोड़ा गया नाम तो गुस्से से तमतमाई विराट कोहली की Ex गर्लफ्रेंड, बोलीं- बाज क्यों नहीं आते

विराट कोहली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड भी सुर्खियों में आ गई हैं। उनका वायरल रिएक्शन चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें वो गुस्सा जाहिर करती दिखी हैं।

Virat Kohli ex-girlfriend Izabelle Leite- India TV Hindi
Image Source : IZABELLE LEITE INSTAGRAM इजाबेल लेटे और विराट कोहली।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली अक्सर मैदान पर अपने बल्ले के कमाल के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी सोशल मीडिया गतिविधि, खासकर इंस्टाग्राम लाइक्स को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में एक जर्मन व्लॉगर की पोस्ट पर उनके लाइक ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी। जहां नेटिजन्स ने इस पर मीम्स बनाए और चुटकी ली, वहीं इस पूरे घटनाक्रम में कोहली की पूर्व प्रेमिका और ब्राजीलियाई मॉडल इजाबेल लीट का नाम भी घसीटा गया, जिस पर उन्होंने अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। 12 साल बाद जब उनका नाम एक बार फिर विराट से जोड़ा गया तो वो भड़क गईं।

इजाबेल लेटे का जवाब

सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय पेज ने हाल ही में कोहली की पसंद की तारीफ करते हुए एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में इजाबेल लीट, अनुष्का शर्मा, जर्मन व्लॉगर लिजलाज और अवनीत कौर की तस्वीरें थीं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था, 'विराट कोहली की महिलाओं को लेकर पसंद वाकई में एलीट है।' जब यह पोस्ट इजाबेल की नजरों में आया तो उन्होंने इस पर 'थके हुए चेहरे' वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने टिप्पणी करते हुए लिखा, 'अब 12 साल हो चुके हैं और गिनती जारी है। लोग इससे आगे क्यों नहीं बढ़ पा रहे हैं? ये लोग क्यों बाज नहीं आते।' इजाबेल का यह जवाब स्पष्ट करता है कि वह एक दशक से भी पहले के पुराने संबंधों के साथ जोड़े जाने से अब काफी ऊब चुकी हैं।

Image Source : Izabelle Leite Instagramइजाबेल का रिस्पॉन्स।

अतीत और वर्तमान की स्थिति

जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा से मिलने से पहले विराट और इजाबेल ने कथित तौर पर 2012 से 2014 के बीच एक-दूसरे को डेट किया था। 2014 में ही अपनी फिल्म 'पुरानी जीन्स' के प्रचार के दौरान इजाबेल ने विराट कोहली से जुड़े सवालों पर विराम लगाते हुए कहा था कि वह यहां केवल अपने काम के लिए हैं और उनके पास विराट के बारे में बात करने के लिए कुछ भी नहीं है। वर्तमान में इजाबेल अपने जीवन में काफी आगे बढ़ चुकी हैं। वह अब शादीशुदा हैं और अपने पति तथा दो बच्चों के साथ कतर के दोहा में रहती हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर उन्हें आखिरी बार 2020 की फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' में देखा गया था।

लाइक विवाद और कोहली की चुप्पी

विराट कोहली के लाइक्स का विवाद नया नहीं है। मई 2025 में जब उन्होंने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक फोटो लाइक की थी, तब इसे एल्गोरिदम एरर बताकर टाल दिया गया था। हालांकि पिछले हफ्ते जब उन्होंने जर्मन व्लॉगर लिजलाज की पोस्ट पर लाइक किया तो सोशल मीडिया पर फिर से हंगामा मच गया। इस बार कोहली ने सफाई देने के बजाय खामोश रहना ही बेहतर समझा है।

अनुष्का शर्मा और निजी जीवन

विराट और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी और उनके दो बच्चे, वामिका और अकाय हैं। जहां विराट क्रिकेट में सक्रिय हैं, वहीं अनुष्का फिल्मी पर्दे से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं। उनकी आखिरी मुख्य फिल्म 2018 में 'जीरो' थी और उनकी बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा 'चकदा एक्सप्रेस' की रिलीज का अभी भी इंतजार है। फिलहाल विराट की सोशल मीडिया सक्रियता ने भले ही फैंस को गपशप का मौका दे दिया हो, लेकिन इजाबेल की प्रतिक्रिया ने यह संदेश साफ कर दिया है कि किसी के अतीत को वर्तमान की सुर्खियां बनाना अब बंद होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 'महाभारत' के नकुल और सहदेव याद हैं? शो में जुड़वा भाई, रियल लाइफ में था खून का रिश्ता, फिल्मी दुनिया से हुए गायब

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में पड़े विजय वर्मा? मिस्ट्री गर्ल संग खिलखिलाते दिखे एक्टर, फैंस देने लगे बधाई

Latest Bollywood News