1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रश्मिका मंदाना ने होस्ट किया जापानी डिनर, विजय देवरकोंडा ने खेला वॉलीबॉल, शादी से पहले एंजॉयमेंट मोड में VIROSH

रश्मिका मंदाना ने होस्ट किया जापानी डिनर, विजय देवरकोंडा ने खेला वॉलीबॉल, शादी से पहले एंजॉयमेंट मोड में VIROSH

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ऑफिशियल कर चुके हैं कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। 23 फरवरी, 2026 को रश्मिका और विजय उदयपुर पहुंचे। अब उन्होंने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं।

rashmika mandanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RASHMIKA_MANDANNA रश्मिका-विजय की इंस्टाग्राम स्टोरी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसका ऐलान कपल ऑफिशियली कर चुका है। हाल ही में रश्मिका ने एक पोस्ट साझा करते हुए अपने और विजय देवरकोंडा की शादी का ऐलान किया था। अब दोनों शादी के लिए उदयपुर में हैं। दोनों उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाडडियों में बसे आईटीसी मोमेंटोस में शादी के बंधन में बंधेंगे, जहां पहुंचते ही दोनों का एंजॉयमेंट मोड भी ऑन हो गया है। शादी से पहले जहां रश्मिका ने अपने दोस्तों के लिए प्राइवेट जापानी डिनर होस्ट किया तो वहीं विजय देवरकोंडा अपने दोस्तों के साथ पूल में वॉलीबॉल का लुत्फ उठाते दिखे।

एंजॉयमेंट मोड में रश्मिका-विजय

विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिससे पता चलता है कि दोनों शादी की रस्मों से पहले अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय कर रहे हैं। विजय री इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई एक प्यारी सी तस्वीर में, उन्हें दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल खेलते हुए देखा गया। विजय ने वॉलीबॉल नेट के पीछे से ली गई एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें पूल में खिलाड़ियों की परछाईं दिख रही थी और गेंद हवा में उछल रही थी, जिससे लग रहा था कि खेल पूरे जोश में चल रहा है।

रश्मिका मंदाना ने होस्ट किया प्राइवेट डिनर

रश्मिका मंदाना ने भी इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने प्राइवेट डिनर की झलक दिखाई। रश्मिका ने एक खूबसूरती से सजाए गए डिनर टेबल की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में सुनहरी रोशनी से सजी एक सुंदर टेबल दिखाई दे रही है, जिसे पिंक लिली, हरे हाइड्रेंजिया और हरे सेब और अंगूरों से सजाया गया है।

Image Source : Instagram/@rashmika_mandannaएंजॉयमेंट मोड में VIROSH

जापानी व्यंजन

टेबल पर एक स्पेशल मेनू कार्ड भी देखा जा सकता है, जो मेहमानों के लिए स्पेशली तैयार किए गए जापानी डिशेज की ओर इशारा कर रहा था। हालांकि, जो बात सबसे अलग है, वह है थॉटफुल और डिटेल्ड  विवरण, VIROSH लिखा हुआ नैपकिन, जो विजय और रश्मिका के नामों को मिलाकर बनाया गया एक शब्द है।

कहां है VIROSH की शादी

आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में ऐसी अफवाहें फैली थीं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने विजय के हैदराबाद स्थित घर पर एक निजी समारोह में सगाई कर ली है।  अब रश्मिका और विजय 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी करेंगे। उनकी शादी अरावली की खूबसूरत घाटियों में बसे आईटीसी होटल्स द मोमेंटोस उदयपुर में होगी। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी की चर्चा के बीच दोनों सितारे राजस्थान पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः क्यों अलग होती हैं संजय लीला भंसाली की फिल्में? इन 5 कारणों में छुपा है उनका जादू, क्या है सीक्रेट फॉर्मूला
रश्मिका-विजय के जश्न में डूबेगा उदयपुर, 117 विला वाले ग्रैंड रिजॉर्ट में होगी शादी, बहुत महंगा है कमरे का किराया

Latest Bollywood News