अक्षय कुमार की हिट कॉमेडी फ़्रैंचाइजी में से एक 'वेलकम' सीरीज की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म इसलिए चर्चा में है, क्योंकि इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ कई स्टार्स हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह एडवेंचर-कॉमेडी बड़े पैमाने पर बनी एक एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, फ़रीदा जलाल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज और राजपाल यादव जैसे कई कलाकार हैं। 'वेलकम टू द जंगल' अब सिनेमाघरों में आ चुकी है तो आइए जानते हैं कि दर्शकों ये फिल्म कैसी लगी।
'वेलकम टू द जंगल' का ट्विटर रिव्यू
ट्विटर पर एक यूजर ने 'वेलकम टू द जंगल' को 3 स्टार रेटिंग दी और लिखा, '#WelcomeToTheJungle मजेदार है। यह आम ब्रेन-रॉट कॉमेडी है, जिसके लिए आपको चिंता घर पर छोड़कर बस हंसने के लिए आना चाहिए। कई सीन में ह्यूमर अच्छा काम करता है, लेकिन कुछ कमियां भी हैं। #AkshayKumar फिल्म की जान हैं और पुराने रेफरेंस से नॉस्टैल्जिया भी मिलता है।'
एक और यूजर ने ट्वीट किया, 'अक्षय कुमार सर और सुनील शेट्टी सर साथ आए और थिएटर में जबरदस्त एनर्जी आ गई बड़े पर्दे पर सही रियूनियन!!! इसे तो सबको थिएटर में देखना चाहिए, गाइज फिल्म जरूर देखें!!!!'
दूसरे यूजर ने यह भी लिखा, 'WelcomeToTheJungle - क्या फिल्म है एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। शुरू से आखिर तक हंसी-मजाक का जबरदस्त तड़का, जिसमें लगातार मस्ती और पागलपन है। बड़े पर्दे का बेहतरीन अनुभव जो पूरी तरह से मनोरंजन करता है।'
X पर अपना रिव्यू लिखाते हुए, एक यूजर ने लिखा। 'स्वर्गीय नीरज वोरा के लिखने के अंदाज में कुछ तो ऐसा है जो मुझे आज भी पसंद आता है। कभी-कभी हर फिल्म में लॉजिक की जरूरत नहीं होती, कुछ फिल्में बस आपको हंसाने के लिए होती हैं। मुझे जज मत करना, लेकिन #WelcomeToTheJungle ने मुझे सच में बहुत हंसाया खासकर किरण कुमार, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और बाकी सभी ने।'
दूसरी तरफ, कुछ दर्शकों को लगा कि 'वेलकम टू द जंगल' का दूसरा हाफ जरूरत से ज्यादा लंबा था। एक यूजर ने लिखा, '#WelcomeToTheJungle पहला हाफ बहुत मजेदार था, ऐसा मजा मुझे सालों बाद आया। इसमें बहुत सारे जबरदस्त मजेदार पल थे और कुछ तो इतने मजेदार थे कि वे क्लासिक बन जाएंगे। लेकिन दूसरा हाफ 'हिम्मतवाला' फिल्म जैसा था। कुछ ह्यूमर ठीक था, लेकिन कुल मिलाकर दूसरा हाफ खराब था।
एक यूजर ने फिल्म के बारे में रिव्यू देते हुए लिखा, 'यह क्या बकवास है, Welcometothejungle का इतना खराब पहला भाग। कुछ भी हो रहा है फिल्म में खराब म्यूजिक और एडिटिंग है। क्या फूंक के स्क्रिप्ट लिखी है इसकी अहमद खान ने।'
ये भी पढे़ं- 'वेलकम टू द जंगल' को स्टार्स की फौज का मिला फायदा, हर सीन है हंसी-हंगामे से भरपूर, फरीदा जलाल-किरण कुमार हैं शोस्टॉपर
माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले लिया देवी का आशीर्वाद
Latest Bollywood News